Chaitra Month 2024 Vrat-Tyohar: शीतला अष्टमी, नवरात्रि, रामनवमी समेत चैत्र मास में पड़ेंगे ये प्रमुख-व्रत त्योहार


चैत्र माह को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि इस महीने में दान-पुण्य जैसे कार्य किए जाएं, तो शुभ परिणाम मिलते हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 25 Mar 2024 09:25 PM (IST)

Updated Date: Mon, 25 Mar 2024 09:25 PM (IST)

Chaitra Month 2024 Vrat Tyohar

HighLights

  1. 26 मार्च 2024 को चैत्र माह शुरू होने जा रहा है।
  2. इसी माह से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।
  3. इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Month 2024 Vrat-Tyohar: हिंदू धर्म में चैत्र माह को बहुत ही पवित्र महीना माना गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह साल का पहला महीना होता है। होली के साथ फाल्गुन माह समाप्त होने के बाद 26 मार्च 2024 को चैत्र माह शुरू होने जा रहा है। जहां तक ​​चैत्र माह की बात है, तो माना जाता है कि इसी माह में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए इसी माह से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस कारण इसे साल का पहला और महत्वपूर्ण महीना माना जाता है।

चैत्र माह को धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि इस महीने में दान-पुण्य जैसे कार्य किए जाएं, तो शुभ परिणाम मिलते हैं। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, रंग पंचमी, कामदा एकादशी, पापमोचिनी एकादशी शामिल हैं।

चैत्र मास 2024 व्रत-त्योहार

  • 26 मार्च 2024, मंगलवार : चैत्र माह प्रारंभ
  • 27 मार्च 2024, बुधवार : भाई दूज
  • 28 मार्च 2024, गुरुवार : भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
  • 26 मार्च 2024, मंगलवार : चैत्र माह प्रारंभ
  • 30 मार्च 2024, शनिवार : रंग पंचमी
  • 31 मार्च 2024, सोमवार : शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
  • 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार : पापमोचिनी एकादशी
  • 6 अप्रैल 2024, शनिवार : शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
  • 7 अप्रैल 2024, रविवार : मासिक शिवरात्रि
  • 8 अप्रैल 2024, सोमवार : चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 9 अप्रैल 2024, मंगलवार : चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, झूलेलाल जयंती, हिंदू नववर्ष प्रारंभ
  • 11 अप्रैल 2024, गुरुवार : मत्स्य जयंती, गौरी पूजा
  • 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार : लक्ष्मी पंचमी
  • 14 अप्रैल 2024, रविवार : यमुना छठ
  • 16 अप्रैल 2024, मंगलवार : महातारा जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
  • 17 अप्रैल 2024, बुधवार : रामनवमी, स्वामीनारायण
  • 19 अप्रैल 2024, शुक्रवार : कामदा एकादशी
  • 20 अप्रैल 2024, शनिवार : वामन द्वादशी, त्रिशूर पूरम
  • 21 अप्रैल 2024, रविवार : महावीर स्वामी जयंती, प्रदोष व्रत
  • 23 अप्रैल 2024, मंगलवार : हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
  • डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    • ABOUT THE AUTHOR

      करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की



    Source link

    What’s your Reaction?
    +1
    0
    +1
    0
    +1
    0
    +1
    0
    +1
    0
    +1
    0
    +1
    0
    Exit mobile version