Chaitra Masik Shivratri 2024: दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी चैत्र मासिक शिवरात्रि, शिव जी की पूजा से मिलेगा लाभ


इस बार मासिक शिवरात्रि दुर्लभ संयोग में मनाई जाने वाली है। शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग बनने जा रहे हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 03:06 PM (IST)

Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 03:06 PM (IST)

Masik Shivratri 2024

HighLights

  1. इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है।
  2. चैत्र शिवरात्रि पर भद्रा और पंचक भी हैं।
  3. शिवरात्रि के दौरान रात में भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Masik Shivratri 2024: चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार मासिक शिवरात्रि 7 अप्रैल को मनाई जाने वाली है। शिवरात्रि पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखा जाता है और पूरे विधि-विधान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

इस बार मासिक शिवरात्रि दुर्लभ संयोग में मनाई जाने वाली है। शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग बनने जा रहे हैं। मान्यता है कि इन शुभ योगों में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूरी होती है। चैत्र शिवरात्रि पर भद्रा और पंचक भी हैं।

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 7 अप्रैल 2024 को सुबह 6.53 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 8 अप्रैल को सुबह 3.21 बजे समाप्त होगी। शिवरात्रि के दौरान रात में भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है, इसलिए मासिक शिवरात्रि का त्योहार 7 अप्रैल को मनाया जाएगा।

बन रहे हैं दुर्लभ संयोग

इस बार शिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग 7 अप्रैल की रात 12.58 बजे से शुरू होकर अगले दिन 8 अप्रैल की सुबह 6.03 बजे तक रहेगा। वहीं, सुबह से 10 बजकर 17 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। उसके बाद इन्द्र योग शुरू होगा।

चैत्र की इस मासिक शिवरात्रि में भद्रा और पंचक भी पड़ रहे हैं। भद्रा सुबह 6.53 बजे से शाम 5.7 बजे तक रहेगी और पंचक पूरे दिन रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version