क्या सही डाइट की मदद से कील-मुंहासों की समस्या को कम किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय | can the right diet get rid of acne expert tells in hindi


Can The Right Diet Get Rid Of Acne In Hindi: पिंपल होना एक सामन्य समस्या है। आमतौर पर ऐसा हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है। यही कारण है कि प्यूबर्टी की उम्र में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। लेकिन, सिर्फ हार्मोन में हो रहे परिवर्तन कील-मुंहासों के लिए जिम्मेदार हनीं होते हैं। कई बार आपकी खराब जीवनशैली, कुछ बुरी आदतें, जैसे स्मोकिंग या अनहेल्दी डाइट फॉलो करना भी कील-मुंहासे होने की वजह बन सकते हैं। वहीं, अगर किसी की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो ऐसे लोगों को भी अक्सर पिंपल होने की शिकायत बनी रहती है। बहरहाल, यह तो हर कोई जानता है कि जब आप ऑयली चीजों का सेवन अधिक करते हैं, तो इससे स्किन अधिक मात्रा में सीबम रिलीज करने लगती है। ऐसे में स्किन में कील-मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। तो क्या हेल्दी डाइट फॉलो करने से कील-मुंहासों की समस्या को कम भी किया जा सकता है? आइए, जानते हैं कि इस संबंध में एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

क्या सही डाइट की मदद से कील-मुंहासों की समस्या को कम किया जा सकता है?- Does A Good Diet Get Rid Of Acne In hindi

यह बात हर कोई कहता है कि ऑयली चीजों का सेवन करने से स्किन में पिंपल आदि हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई वैज्ञानिक प्रूफ नहीं मिला है कि ऑयली फूड किस तरह से पिंपल बनने का कारण बन सकता है। हां, यह सच है कि ऑयली फूड खाने से स्किन में इंफ्लेमेशन बढ़ सकती है। ऐसे में स्किन पोर्स बंद हो सकते हैं। वहीं, अगर स्किन से ज्यादा ऑयल रिलीज हो रहा है, तो भी स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। जब इंफ्लेमेशन ढ़ जाए और स्किन पोर्स बंद हो जाए, तो ऐसी स्थिति में कील-मुंहासों के बढ़ने का जोखिम रहता है। इसी तरह, अगर इस बात पर गौर किया जाए कि क्या वाकई सही डाइट फॉलो करने से कील-मुंहासों की समस्या दूर हो सकती है? इस संबंध में Divya Gandhi’s Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय है कि किसी एक तरह की डाइट की मदद से कील-मुंहासे से छुटकारा पाना संभव नहीं है। अमेरिकन एकेडेमी ऑफ डर्मेटोलॉज एसोसिएशन में प्रकाशित एक अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि अगर व्यक्ति लो-ग्लाइसेमिक डाइट फॉलो करता है, तो पिंपल की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा, हाई फाइबर फूड का सेवन करने से भी पिंपल और स्किन से जुड़ी दूसरी परेशनियों को दूर रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मुंहासे होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 फल-सब्जियां, समस्या होगी कम और त्वचा में आएगा निखार

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए क्या न खाएं?- What To Avoid Eating For Acne

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करने होंगे। इसमें हेल्दी चीजों शामिल करनी होंगी। इसके साथ, कुछ अनहेल्दी चीजों को डाइट से बाहर निकालना होगा, जैसे-

फास्ट फूड न खाएं

फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि का सेवन करना स्किन के लिए सही नहीं होता है। इससे एक्ने बढ़ सकते हैं। असल में, इनमें शुगर और कार्ब्स काफी ज्यादा होता है। इसके अलावा, प्रोसेस्ड होने के कारण शरीर में पहुंचने पर यह कई तरह के हार्मोनल परिवर्तन की वजह बन सकता है। ऐसे में कील-मुंहासे होने का रिस्क भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़ें: Pimples & Acne: मुंहासों को कम करने और बढ़ाने वाले 5-5 फूड्स, जानें कैसे पाएं कील-मुंहासों से छुटकारा

डेयरी प्रोडक्ट से दूर रहें

फास्ट फूड की ही तरह, डेयरी प्रोडक्ट का सेवन अधिक मात्रा में करना स्किन के लिए सही नहीं माना जाता है। खासकर, जिन लोगों को पहले से ही स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम रहती है। विशेषज्ञों की मानें, तो मिल्क प्रोटीन एक्ने को ट्रिगर कर सकता है।

निष्कर्ष

सिर्फ फूड की मदद से स्किन के एक्ने या पिंपल को दूर नहीं किया जा सकता है। इसके लिए, आपको अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करनी चाहिए और डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। वहीं, अनहेल्दी चीजों को डाइट से निकाल बाहर करना चाहिए। इसके बावजूद, पिंपल की समस्या बनी रहे है, तो आपको अपने बॉडी में हो रहे बदलाव पर गौर करना चाहिए। जरूरी हो, तो स्किन एक्सपर्ट से मुलाकात कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version