क्या शरीर में विटामिन बी12 की कमी आंखों की रोशनी को प्रभावित कर सकती है? डॉक्टर से जानें | can low vitamin b12 affect eyesight in hindi


हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स और मिनरल्स जैसे जरूरी पोषक तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। इसमें विटामिन बी12 भी शामिल है। यह विटामिन हमारे शरीर के नर्व सेल्स और ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह हमारे शरीर को डीएनए बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो आपके लिए बेहद जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि विटामिन बी12 की कमी आपके आंखों पर भी असर डाल सकती है और आप की आंखों की रोशनी को कम कर सकती है। ऐसे में आइए दिल्ली स्थित एम्स की न्यूरोलॉजी विभाग की डीएम डॉ. प्रियंका सहरावत से जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी आंखों को कैसे प्रभावित करती हैं? 

विटामिन बी12 की कमी आंखों को कैसे प्रभावित करता है?

डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी आंखों को प्रभावित कर सकती है। उन्होने बताया कि, “विटामिन बी12 हमारे नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह हमारी नसों के चारों ओर माइलिन शीथ को बनाने में मदद करता है, जो उन नसों से गुजरने वाले करंट को कंट्रोल करने का काम करता है और उसकी गति को बढ़ाता है। विटामिन बी12 माइलिन शीथ बनाने में भी मदद करता है। हमारे सेंट्रल नर्वस सिस्टम में सिर्फ एक माइलिनेटेड तंत्रिका होती है, जिसे ऑप्टिक नर्व कहते हैं। यह तंत्रिका हमारी आंखों को दिमाग से जोड़ती है। इसलिए, विटामिन बी12 की कमी से ऑप्टिक न्यूरोपैथी का जोखिम बढ़ सकता है, जिससे आंखों की रोशनी धुंधली हो सकती है।”

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन डी और बी12 की एक साथ कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज 

विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें? 

  • विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे मांस, मछली, अंडे या दूध का सेवन करें। 
  • विगन डाइट लेने वाले व्यक्ति विटामिन बी12 भरपूर फोर्टिफाइड बादाम, नारियल या अन्य पौधे आधारित दूध का सेवन कर सकते हैं।  
  • विटामिन बी13 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे बादाम, सेब, केला, टमाटर, टोफ़ू और स्प्राउट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। 
  • डॉक्टर की सलाह पर मल्टीविटामिन या विटामिन बी12 सप्लीमेंट ले सकते हैं। 
  • ज्यादा शराब का सेवन करने से बचें, जो विटामिन बी12 को अवशोषित करने में बाधा बन सकता है। 

आंखों को स्वस्थ रखने और विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन बी12 से भरपूर खाद्य पदार्थ या सप्लीमेंट्स शामिल कर सकते हैं, इसके साथ ही किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

कान में खुजली क्यों होती है? जानें कैसे पता लगाएं इसका कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version