Boat Airdopes 120 earbuds price in india rs 899 launched with 10mm drivers 40 hour battery features more


boAt ने नए इयरबड्स Airdopes 120 लॉन्च किए हैं। इनमें 10mm के ड्राइवर दिए गए हैं जिसमें बोट सिग्नेचर ट्यूनिंग मिलती है। इनमें Quad mic ENx तकनीक दी गई है जिससे कि कॉलिंग के दौरान आवाज क्लियर आती है, आसपास का शोर-शराबा नहीं सुनाई देता है। इसके साथ ही इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर भी मिलता है। ये सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

boAt Airdopes 120 price, availability

boAt Airdopes 120 की भारत में कीमत 899 रुपये बताई गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो ये Dawn Blue, Ivory White, और Active Black में आते हैं। सेल 23 मार्च से शुरू होगी। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकेगा। 
 

boAt Airdopes 120 specifications

boAt Airdopes 120 में 10mm के ड्राइवर इसमें मिलते हैं। वियरेबल बोट का सिग्नेचर साउंड डिलीवर करते हैं। इसमें क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं जिनमें ENx Tech का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बेहद साफ आवाज वाली कॉलिंग दे सकते हैं। ऑडियो डिवाइस Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ईयरबड्स में Insta Wake N’Pair फीचर है। इसकी मदद से ये लिड को खोलते ही डिवाइस के साथ कनेक्ट हो जाते हैं। इनमें टच कंट्रोल भी कंपनी ने दिया है। 

इन ईयर डिटेक्शन फीचर भी इनमें मिल जाता है। कान में लगाने या हटाने पर म्यूजिक खुद ही प्ले या पॉज हो जाता है। जैसा कि पहले बताया गया है, सिंगल चार्ज में ये 40 घंटे का प्लेटाइम दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मौजूद है। 5 मिनट के चार्ज में ही ये लगभग 1 घंटे तक चल सकते हैं। पसीने और पानी के छीटों में ये खराब न हों, इसके लिए कंपनी ने IPX4 रेटिंग इनमें दी है। यानी कि जिम आदि करते समय या अन्य वर्कआउट के दौरान ये आसानी से खराब नहीं होते हैं। कंपनी इनके साथ एक साल की वारंटी दे रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version