फैटी लिवर से जूझ रहे थे अरुण झांब, हेल्दी डाइट की मदद से कुछ ही महीनों में ठीक हुई समस्या | bimari aur diet how aroon jhamb reversed fatty liver problem by healthy diet in hindi


जंक और प्रोसेस्ड फूड के बढ़ते ट्रेंड ने लोगों में अनहेल्दी ईटिंग की आदत बना दी है। लेकिन यह आदत अब अधिकतर बीमारियों का कारण बन रही है। खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो रही है। फैटी लिवर की समस्या शराब, खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से होती है। इसके कारण व्यक्ति को पाचन से जुड़ी समस्याएं, उल्टी, मतली और कमजोरी रहने जैसी समस्याएं होने लगती है। लेकिन सही डाइट को फॉलो करके इस कंडीशन को रिवर्स भी किया जा सकता है। इस बात का जीता-जागता उदाहरण है अरुण झांब की कहानी। अरुण ईवाई ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज के डायरेक्टर हैं, जो बिजी लाइफस्टाइल के साथ अपनी हेल्थ भी मेंटेन रखते हैं। ओनलीमायहेल्थ को दिए इंटरव्यू में अरुण ने बताया कि उन्होंने डाइट के जरिये किस तरह फैटी लिवर की समस्या को खत्म किया है। किसी भी हेल्थ इशु को डाइट के जरिये कैसे कंट्रोल किया जाए, यह जानने के लिए ओनलीमायहेल्थ ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज पर काम कर रहा है। आइये इस लेख में अरुण की कहानी से जानें फैटी लिवर को डाइट के जरिये कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

जानें क्या है फैटी लिवर की समस्या? 

यह एक कंडीशन होती है जिसमें लिवर पर फैट्स सेल्स बढ़ने शुरू हो जाते हैं। अगर समय रहते इस समस्या को कंट्रोल न किया जाए, तो इससे लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसके कारण लिवर इंफेक्शन, लिवर फेलियर और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। फैटी लिवर की समस्या में व्यक्ति को पाचन से जुड़ी समस्याएं, उल्टी, मतली और कमजोरी रहने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

आइये अब अरुण से जानें उन्होंने फैटी लिवर की समस्या को कैसे रिवर्स किया-

फैटी लिवर की वजह से आपको क्या-क्या परेशानी हो रही थी? 

फैटी लिवर होने की वजह से अरुण को डायजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो रही थी। इसकी वजह से उन्हें डेली लाइफस्टाइल में भी प्रॉब्लम आ रही थी। अरुण काफी ज्यादा थकावट और कमजोरी महसूस करते थे। इसलिए उन्होंने खुद पर काम करने का फैसला लिया। 

आपने खुद पर किस तरह काम करना शुरू किया? 

अरुण कहते हैं कि “मैनें प्रोपर ट्रीटमेंट लेना शुरू किया। पहले मैं एलोपैथिक डॉक्टर के पास गया और उनकी बताई हुई दवाई लेना शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि वेट लॉस से ही इस समस्या को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए मैनें आयुर्वेदिक डाइट फॉलो करना शुरू किया। मेरी डॉक्टर मुझे जो डाइट फॉलो करने के लिए कहती थीं, मैने उसी को फॉलो किया।“ 

डॉक्टर ने जाना कि अरुण का बॉडी टाइप पित्त दोष की है। इसके बाद ही उन्हें डाइट दी गई। अरुण ने जंक और प्रोसेस्ड फूड को पूरी तरह अवॉइड किया। इस दौरान उन्होंने वीगन डाइट को फॉलो किया। 

इसे भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: खान-पान में बदलाव करके रिद्धि शर्मा ने PCOD को किया कंट्रोल, 13 साल की उम्र में हुई थीं शिकार

फैटी लिवर की समस्या को रिवर्स करने के लिए आपने क्या डाइट फॉलो की- 

  • अरुण ने बताया कि उन्होंने पूरी तरह से आयुर्वेदिक डाइट फॉलो की है। जानें उन्होंने डाइट को किस तरह बदला- 
  • अरुण ने बताया कि उन्होंने हेल्दी फैट्स वाली चीजों पर ज्यादा फोकस किया। उनका खाना सिर्फ हेल्दी ऑयल में बनता था जिससे बॉडी को हेल्दी फैट्स भी मिले।
  • फैटी लिवर की सम
  • स्या शराब के सेवन से ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए अरुण ने ड्रिंक करने की आदत को कंट्रोल किया। उन्होंने इसकी जगह हेल्दी जूस को डाइट में शामिल किया। 
  • नॉर्मल गेंहू की रोटी की जगह जौ और बाजरे की रोटी का सेवन किया। उन्होंने अपनी डेली डाइट में ज्यादा से ज्यादा मिलेट्स को शामिल किया। 
  • शुगर और रिफाइंड प्रोडक्ट्स को पूरी तरह अवॉइड किया। क्योंकि ये चीजें परेशानी बढ़ाने की वजह बन सकती थी।
  • डाइट फॉलो करने के साथ ही अरुण ने वर्कआउट करना भी शुरू किया। रोज थोड़ा वर्कआउट के साथ वीकेंड में स्पोर्ट्स खेलने की आदत बनाई। 
  • इसके साथ, अरुण ने स्ट्रेस को कंट्रोल करने और खुद को एक्टिव रखने पर काम किया। डाइट फॉलो करने के कुछ महीने के अंदर अरुण का वजन 103 से 86 हो गया। इसके साथ ही, उन्होंने फैटी लिवर की समस्या को पूरी तरह खत्म कर लिया। 

इस लेख में हमने अरुण की कहानी से जाना कि हेल्दी डाइट से फैटी लिवर की समस्या को कैसे रिवर्स किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सब्र रखना और खुद पर लगातार काम करते रहना जरूरी है। इस तरह के अन्य आर्टिकल्स आप ओनलीमायहेल्थ की वेबसाइट से पढ़ सकते हैं। 

 



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version