रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ लें सोंठ का पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे | benefits of eating dry ginger powder with lukewarm water before sleeping at night in hindi


Dry Ginger Benefits in Hindi: अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अदरक को सूखा दिया जाए और फिर इस्तेमाल किया जाए, तो यह सोंठ बन जाता है। सूखे हुए अदरक (Dry Ginger in Hindi) को ही सोंठ कहा जाता है। अदरक की तरह ही, सोंठ भी गुणों से भरपूर होता है। सोंठ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अक्सर लोग सोंठ का पाउडर बनाकर स्टोर कर लेते हैं और फिर दूध के साथ इसका सेवन करते हैं। अगर एक गिलास दूध के साथ सोंठ का पाउडर मिलाकर लिया जाए, तो इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं। सोंठ को कब्ज के लिए बेहद (Dry Ginger For Constipation in Hindi) लाभकारी माना जाता है। अगर आपको सोंठ का सेवन दूध के साथ नहीं करना है, तो आप गुनगुने पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। खासकर, रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ के पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रात को गुनगुने पानी के साथ सोंठ का पाउडर लेने के फायदे (Pani ke Sath Saunt ka Powder Lene ke Fayde)

रात को गुनगुने पानी के साथ सोंठ का पाउडर खाने के फायदे

1. शरीर को डिटॉक्स करे

स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। डिटॉक्स करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ या टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। अगर आप भी शरीर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ का पाउडर जरूर लें। कुछ दिनों तक रोजाना सोते समय पानी के साथ सोंठ का पाउडर लेने से शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाएंगे। 

2. पाचन के लिए फायदेमंद

आजकल के खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। स्वस्थ रहने के लिए पाचन का दुरुस्त रहना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-गैस, कब्ज और ब्लोटिंग हैं, तो सोंठ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ का पाउडर लेने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। रात को सोंठ का पाउडर लेने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। इससे गैस और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- Saunth vs Ginger: सोंठ और अदरक, जानें इन दोनों में से क्या है अधिक फायदेमंद

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है, वे बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। अगर आपको भी अक्सर ही सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं हो जाती हैं, तो आप रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। सोंठ का पाउडर लेने से गले की खराब से भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- ताजा अदरक और सोंठ में कौन है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें किसका इस्तेमाल कब करें

4. इंफेक्शन या संक्रमण से बचाए

आपको बता दें कि सोंठ में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सभी तरह के संक्रमण (Infection) से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप रोज रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ का पाउडर लेंगे, तो इससे इंफेक्शन से बचाव होगा।

आप भी रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सोंठ के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना सोंठ का पाउडर लेने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। वहीं, अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही सोंठ का सेवन करें। क्योंकि सोंठ की तासीर गर्म होती है।

Read Next

व्रत या त्‍योहार पर बनाएं मखाना और खसखस के लड्डू, सेहत को म‍िलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version