bareillyonline.com
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
SIGN UP
bareillyonline.com
No Result
View All Result
Home न्यूज़

सावन में भोजन के बाद खाएं तुलसी का पत्ता, इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा | benefits of eating basil leaves in sawan in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
12 August 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Benefits of Eating Basil Leaves in Sawan: सावन के द‍िनों में, व्रत में बनने वाला भोग हो या प्रसाद सभी में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। तुलसी के पत्तों को सावन में खाना फायदेमंद होता है। तुलसी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्‍व, शरीर के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। तुलसी के पत्तों में व‍िटाम‍िन-ए पाया जाता है। तुलसी के पत्तों का सेवन करने से त्‍वचा, आंखों और इम्‍यून‍िटी को बढ़ाने में मदद म‍िलती है। तुलसी के पत्तों में व‍िटाम‍िन-सी भी पाया जाता है। इस व‍िटाम‍िन की मदद से इम्‍यून‍िटी को मजबूत करने में मदद म‍िलती है। तुलसी में कैल्‍श‍ियम भी पाया जाता है। कैल्‍श‍ियम की मदद से हड्ड‍ियां मजबूत बनती हैं। तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इस लेख में जानेंगे सावन में तुलसी के पत्ते खाने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की। 

basil leaves benefits

सावन में तुलसी के पत्ते खाने के फायदे- Benefits of Eating Tulsi Leaves in Sawan 

सावन के महीने में तुलसी के पत्ते खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। तुलसी को आयुर्वेद में एक जरूरी जड़ी-बूटी माना गया है और इसके पत्तों का सेवन विशेष रूप से मानसून के मौसम में फायदेमंद हो सकता है। इस लेख में जानें तुलसी के पत्ते खाने के फायदे-   

  1. मानसून में हवा में नमी के कारण श्वसन संबंधी समस्याएं जैसे सर्दी, खांसी और अस्थमा की संभावना बढ़ जाती है। तुलसी के पत्तों का सेवन इन समस्याओं में राहत देता है क्योंकि तुलसी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
  2. तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। सावन के दौरान मौसम में बदलाव और इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है, इसलिए तुलसी का सेवन आपको बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
  3. तुलसी के पत्तों का सेवन मानसिक शांति प्रदान करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। सावन के दौरान वातावरण में बदलाव और मौसम के कारण चिंता और तनाव को दूर करने के लिए तुलसी का सेवन फायदेमंद होता है।
  4. मानसून के दौरान पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। इस वजह से अपच, गैस और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं। तुलसी के पत्ते पाचन को सुधारने और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
  5. तुलसी के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सावन में हवा में अधिक नमी के कारण त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिन्हें तुलसी के पत्तों का सेवन करके कम क‍िया जा सकता है। 
  6. तुलसी के पत्तों में प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। सावन के मौसम में तुलसी का सेवन शरीर को साफ और स्वस्थ रखने में मदद म‍िलती है। 
  7. तुलसी के पत्ते डायब‍िटीज के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जो डायब‍िटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से तुलसी का सेवन करने से इंसुलिन सेंस‍िट‍िव‍िटी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- शरीर की खुजली दूर करने के ल‍िए तुलसी और एलोवेरा के पानी से नहाने पर मिलेगा फायदा, जानें सही तरीका

सावन में तुलसी के पत्ते कैसे खाएं?- How to Eat Basil Leaves in Sawan 

सावन के महीने में तुलसी के पत्तों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। जैसे-

  • भोजन के बाद, 3 से 4 तुलसी के पत्ते धोकर और चबाकर खा लें।
  • हर सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते धोकर सीधे चबाएं।
  • इससे तुलसी के पत्तों के सारे गुण सीधे आपके शरीर में पहुंचते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पाचन में सुधार होता है।
  • 4-5 तुलसी के पत्तों को 1 कप पानी में उबालें। इसमें थोड़ा अदरक और शहद मिलाकर पी लें। यह चाय सर्दी, खांसी और तनाव से राहत देने में मदद करती है।
  • तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। यह मिश्रण श्वसन संबंधी समस्याओं में राहत देता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

image credit: credihealth.com, amazon.com

Read Next

डेंगू में प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये 5 फल, तेजी से होगी रिकवरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
Step-by-Step Guide to Apply for the Chief Minister’s Farmers Security Scheme | Crop protection subsidies | Farm animal protection subsidy
न्यूज़

Step-by-Step Guide to Apply for the Chief Minister’s Farmers Security Scheme | Crop protection subsidies | Farm animal protection subsidy

10 months ago
edit post
शराब और स्मोकिंग फीमेल लिबिडो को किस तरह प्रभावित करता है – alcohol and smoking effect on libido
हैल्थ

शराब और स्मोकिंग फीमेल लिबिडो को किस तरह प्रभावित करता है – alcohol and smoking effect on libido

4 months ago
edit post
Delhi Election 2025: हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम
गैजेट

Delhi Election 2025: हर वोटर के फोन में होना चाहिए ये ऐप, फटाफट होंगे Voter ID से जुड़े सभी काम

4 months ago
edit post
सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान को झेलनी पड़ी दोहरी मार, ICC ने लिया बड़ा फैसला
स्पोर्ट्स

सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान को झेलनी पड़ी दोहरी मार, ICC ने लिया बड़ा फैसला

4 months ago

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Categories

  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • गैजेट
  • टेक्नोलॉजी
  • न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • ब्लॉग
  • व्रत त्यौहार
  • स्पोर्ट्स
  • हैल्थ

Tags

#bareillyfamousfor #bareillycity #bareillyonline #bareilly #bareillynews Bareilly Bareilly City Bareilly News BareillyOnline Bareilly Pincode Bareilly Smart City Pincode Bareilly Smart City Bareilly
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version