• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home बरेली बिज़नेस

खिलौने बनाकर बनीं आत्मनिर्भर, अब दे रहीं रोजगार

अगर दृढ़ निश्चय हो और समर्पण भाव से किसी भी काम में लगा जाए तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं है।

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 February 2024
in न्यूज़
5 0
0
8
SHARES
46
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

बरेली – कहा जाता है कि कठिन रास्तों से कभी ना घबराएं, क्योंकि कठिन रास्ते हमेशा खूबसूरत मंजिल की ओर लेकर जाते है। अगर दृढ़ निश्चय हो और समर्पण भाव से किसी भी काम में लगा जाए तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गांव इटौआ बेनीराम की रहने वाली गंगा ने। गंगा ने सभी समस्याओं से लड़ते हुए अपने शौक को जरिया बनाकर आज खुद न केवल खिलौना बनाने का कारोबार खड़ा किया, बल्कि गांव की करीब 15 महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं।

गंगा ने बताया कि तीन साल पहले गंगा ने खिलौने बनाने का काम शुरू किया था। अब जितने खूबसूरत तरीके से परिवार को संभालती हैं उतनी ही तन्मयता से काम को भी पंख दिए हैं। यही वजह है कि आज उनके बनाए खिलौने आसपास के जिलों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। गंगा ने बताया कि साल 2021 में शौक के लिए सॉफ्ट टॉय बनाने का प्रशिक्षण लिया था। लोग भी मेरे बनाए खिलौनों की तारीफ करते थे। इसलिए मैंने अपना काम करने का फैसला किया। मुझे यह करना पसंद था, इसलिए इस काम को मेहनत और मन से किया। पहले महज एक दुकान थी, अब प्रयास करके कई जगह स्टॉल लगाती हूं। अन्य महिलाओं को भी सिखाया है, सभी मेरे साथ एक परिवार की तरह काम करती हैं।

क्या आईं चुनौतियां-
गंगा ने बताया कि कोई भी काम करने पर चुनौतियां आती ही हैं। जितना आप आगे बढ़ना चाहेंगे, उतनी ही प्रकृति आपकी परीक्षा लेती है। महत्वपूर्ण है दृढ़ निश्चय के साथ किसी भी काम को करना। पहले काम शुरू किया तो बच्चों को बेहतर स्कूल शिक्षा और परवरिश देने का प्रयास किया। काम के बीच उन पर ध्यान दे पाना चुनौतीपूर्ण रहा। इस बीच ननद के परिवार में हादसा हुआ और उनके बच्चों की जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर आ गई, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और बच्चों के साथ काम पर भी ध्यान दिया। वक्त के साथ सफलता मिलती चली गई।

अन्य महिलाओं को सलाह
मैं यही कहना चाहती हूं, कि काम वही करिए, जिसमें आपको अच्छा लगे, क्योंकि वहां आप बेहतर कर सकते हैं। एक महिला के लिए आत्मनिर्भर बनने से ज्यादा खूबसूरत कुछ भी नहीं है। प्रयास करें और आगे बढ़ें। यह जानकर आत्मबल मिलता है कि मेरे साथ काम करने वाली सभी महिलाएं आत्मनिर्भर हैं।

Source

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

3 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version