Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

मनोज तिवारी के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह, ‘ललना हिंद के सितारा’ पर किया ऐसा डांस देख फटी रह जाएंगी आंखें

bareillyonline.com by bareillyonline.com
9 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Akshara Singh, Manoj Tiwari, bhojpuri song hind ke sitara- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
मनोज तिवारी के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह

जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ जहां इन दिनों अपनी कहानी और स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में है। वहीं दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने वाले भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के गायक अभिनेता मनोज तिवारी भी अपने भोजपुरी सोहर ‘ए ललना हिंद के सितारा…’ की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब इस गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा झूमते नजर आए हैं। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मनोज तिवारी के गाने पर झूमीं अक्षरा सिंह

मनोज तिवारी हमेशा अपने गानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली से नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ के तीसरे सीजन में ‘हिंद के सितारा’ के लिए गाना गाया था जो अब हर तरफ छाया हुआ है। इस गाने पर करोड़ों रील्स अभी तक सोशल मीडिया पर पोस्ट हो चुकी हैं। ये गाना लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है। भोजपुरी ही नहीं बल्कि बॉलावुड स्टार्स भी इस गाने पर झूम रहे हैं। वहीं इस बीच भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को भी पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा के साथ ‘हिंद के सितारा’ पर डांस करते देखा गया है।

अक्षरा सिंह का डांस देख फटी रह जाएंगी आंखें

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर मिलिंद गाबा के साथ मजेदार डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को मनोज तिवारी के गाने पर खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। वहीं बैकग्राउंड रील में ‘हिंद के सितारा’ गाना बज रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट मनोज तिवारी ने एक बार फिर से जीत हासिल कर ली है। इतना ही नहीं वो इन दिनों अपने हिट सोहर ‘ललना हिंद के सितारा’ की वजह से भी चर्चा में हैं।

अक्षरा सिंह के बारे में

भोजपुरी सिनेमा की हाई पेड स्टार्स में से एक अक्षरा सिंह भी हैं। वह एक सिंगर होने के साथ-साथ बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अक्षरा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। 2010 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से इंडस्ट्री में डेब्यू किया। अक्षरा सिंह ने रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव, मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे कई बड़े भोजपुरी स्टार्स के साथ फिल्में की हैं।



[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

4 days ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

4 days ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

4 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version