Mohit Suri Birthday | अहान पांडे ने मोहित सूरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद

[ad_1]

Mohit Suri Birthday

Loading

मुंबई: डायेरक्टर मोहित सूरी 11 अप्रैल को अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर अहान पांडे ने मोहित सूरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।

अहान ने पोस्ट में लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो सर। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। यदि आप आज रिटर्न गिफ्ट दे रहे हैं, तो एक गले का ब्रेस अच्छा रहेगा। बता दें कि अहान पांडे को आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स द्वारा बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है।

अहान की लॉन्चिंग पिछले कई वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी युवा द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है और यशराज फिल्म्स उन्हें एक स्टार बनाने का इरादा दिखा रहा है। अपनी तैयारी के लिए अहान ने ब्रिटिश आइकन और म्यूजिशियन एड शीरन से मुलाकात की।

यशराज के सीईओ अक्षय विधानी इस अनाम परियोजना का निर्माण कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने अक्षय और उनकी नेतृत्व टीम को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली दिमागों के साथ रचनात्मक साझेदारी बनाने के लिए सशक्त बनाया है और यह परियोजना उसी निर्णय का परिणाम है।

अपने ऑडिशन और कई स्क्रीन टेस्ट से मोहित करने के बाद अहान वर्तमान में मोहित की देखरेख में काम कर रहे है। मोहित एक नया, युवा लड़का चाहते थे जिसमें बड़े पर्दे पर हीरो बनने का करिश्मा हो और वह अहान की क्षमता से बेहद उत्साहित हैं।

अहान की फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। फीमेल लीड एक्टर की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।



[ad_2]

Source link

Exit mobile version