• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Astro News: शुभ-विवाह मुहूर्त पर दो माह का लगा विराम, मुंडन व उपनयन संस्कार भी नहीं होंगे

bareillyonline.com by bareillyonline.com
27 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Astro News: शुभ-विवाह मुहूर्त पर दो माह का लगा विराम, मुंडन व उपनयन संस्कार भी नहीं होंगे
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Jupiter And Venus : शुभ-विवाह मुर्हूत पर दो मास का लगा विराम, मुंडन व उपनयन संस्कार भी नहीं होंगे

By Surendra Dubey

Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 08:05 AM (IST)

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 09:14 AM (IST)

Astro News: शुभ-विवाह मुहूर्त पर दो माह का लगा विराम, मुंडन व उपनयन संस्कार भी नहीं होंगे

HighLights

  1. गृहप्रवेश, संपत्ति, वाहन खरीदी व अन्य शुभकार्य होंगे यथावत।
  2. अब जुलाई में हैं विवाह मुहूर्त, फिर नवंबर तक नहीं है विवाह की शुभ-घड़ी।
  3. 16 जुलाई देवशयनी एकादशी से फिर विराम।

Jupiter And Venus : नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भारतीय संस्कृति में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को अत्यंत महत्व दिया गया है। इनके अनुकूल व प्रतिकूल होने के आधार पर शुभ कार्य करने व न करने का निर्धारण पुरातन काल से अधुनातन काल तक बदस्तूर है। सनातन मान्यतानुसार, गुरु व शुक्र ग्रह के अस्त होने पर विवाह समारोह पर विराम लग जाता है। गुरु व शुक्रोदय तक फिर विवाह नहीं होते। इस अवधि में विवाह सहित मुंडन व उपनयन संस्कार वर्जित माने जाते हैं।

विवाह समारोह सहित मुंडन व उपनयन संस्कार वर्जित रहेंगे

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शुक्र ग्रह 23 अप्रेल को अस्त हो गए हैं। शुक्रोदय अब 29 जून को होगा। गुरु ग्रह भी 3 मई को अस्त हो जाएंगे। इस तरह 24 अप्रेल से 29 जून तक विवाह समारोह सहित मुंडन व उपनयन संस्कार वर्जित रहेंगे। जबकि गृहप्रवेश, संपत्ति, वाहन खरीदी व अन्य शुभकार्य यथावत होते रहेंगे। जुलाई में भी महज आठ दिन ही विवाह की शुभघड़ी हैं। 16 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। चातुर्मास के चलते 16 जुलाई से 12 नवंबर तक भी विवाह नहीं होंगे। इस तरह अब आने वाले साढ़े छह माह में महज जुलाई में ही आठ दिन विवाह के लिए शुभमुहूर्त मिलेंगे।

गुरु व शुक्र का रखा जाता है ध्यान

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु और शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना आवश्यक होता है। इनमें से एक भी ग्रह अस्त होने या खराब स्थिति में होने पर उस तिथि में विवाह का मुहूर्त नहीं बनता है। देवगुरु बृहस्पति और शुक्र देव को विवाह के लिए कारक माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं तो जल्द शादी के योग बनते हैं। इन दोनों ग्रहों के कमजोर होने पर विवाह में बाधा आने लगती है।

29 जून तक शुक्र, गुरु 3 मई को अस्त हो रहे हैं

ज्योतोषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि गुरु और शुक्र तारा के अस्त होने पर विवाह नहीं किया जाता है। इस बार 23 अप्रैल को शुक्र ग्रह अस्त हो गए हैं। 29 जून तक शुक्र अस्त रहेंगे। इसी दौरान गुरु ग्रह 3 मई को अस्त हो रहे हैं। 3 जून को फिर से देव गुरु बृहस्पति उदय हो जाएंगे। इस तरह 30 जून के बाद ही विवाह सम्भव हैं। गुरु व शुक्रास्त होने की दशा में मुंडन, उपनयन व विवाह को छोड़ कर अन्य मंगलकार्य होते रहेंगे।

16 जुलाई देवशयनी एकादशी से फिर विराम

देवशयनी एकादशी अर्थात् आषाढ़ शुक्ल एकादशी 16 जुलाई को देव उठनी एकादशी है। कार्तिक शुक्ल एकादशी 12 नवंबर तक चार माह देव शयन काल होता है। इस अवधि में विवाह समेत मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। ऐसे में 10 मई को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में जमकर विवाह होंगे। जुलाई में विवाह मुहूर्त — 3, 9, 10 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई को हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.