• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

आप भी खाते हैं ये 3 सप्लीमेंट्स तो हो सकती है एक्ने की समस्या, जानें इनके बारे में | supplements that can give you acne know reason from doctor in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
15 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
आप भी खाते हैं ये 3 सप्लीमेंट्स तो हो सकती है एक्ने की समस्या, जानें इनके बारे में | supplements that can give you acne know reason from doctor in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Supplements That Can Make You Break Out: एक्ने या मुंहासे त्वचा की आम समस्याओं में से एक है। यह समस्या व्यक्ति को किसी भी उम्र में हो सकती है। स्किन सेल्स में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ने से एक्ने होने लगते है। ऑयल प्रोडक्शन से स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे चेहरे पर एक्ने आने लगते हैं। त्वचा की देखभाल न करना और खराब डाइट लेना भी एक्ने होने का कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप कुछ खास सप्लिमेंट्स लेते हैं, तो इससे भी आपको एक्ने हो सकते हैं? जी हां, सप्लिमेंट्स के कारण आपकी स्किन पर भी नजर आने लगता है। इन सप्लिमेंट्स के बारे में जानकारी देते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ जुश्या भाटिया सरिन ने इंंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख में जानें इन सप्लिमेंट्स के बारे में। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

acne

एक्ने की समस्या होने का कारण बन सकते हैं ये 3 सप्लिमेंट्स- Supplements That Can Cause Acne 

बायोटीन- Biotin

बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए आजकल कई लोग बायोटीन के सप्लिमेंट्स लेते हैं। इसे विटामिन-बी7 भी कहा जाता है, जो बालों और नाखूनों की हेल्दी ग्रोथ में मदद करता है। लेकिन कई लोगों को इसके सेवन से एक्ने भी हो जाते हैं। बायोटीन सप्लिमेंट्स ज्यादा लेने से शरीर विटामिन-बी5 सोखना बंद कर देता है। यह विटामिन त्वचा में ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल करने और स्किन बैरियर मेंटेन रखने के लिए जरूरी होता है। 

विटामिन बी12 – Vitamin B12

शरीर में रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए विटामिन-बी12 जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी से थकावट, सांस लेने में तकलीफ और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर विटामिन-बी12 के सप्लिमेंट्स लेने की सलाह देते  हैं। लेकिन इस विटामिन की ज्यादा मात्रा भी त्वचा को नुकसान कर सकती है। यह स्किन को सुरक्षित रखने वाले बैरियर को नुकसान कर सकता है। इसकी ज्यादा मात्रा होने से स्किन इन्फेक्शन और एक्ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- इन 6 खराब आदतों के कारण बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या, खूबसूरत त्वचा के लिए बदलाव है जरूरी

व्हे प्रोटीन- Whey Protein

आजकल फिटनेस लवर्स में व्हे प्रोटीन लेने का क्रेज काफी बढ़ गया है। इससे बॉडी बिल्डिंग और मसल्स स्ट्रांग बनाने में मदद मिलती है। लेकिन अगर आप व्हे प्रोटीन का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते हैं। इसमें इंसुलिन मौजूद होता है, जो शरीर में हार्मोन्स और ऑयल का प्रोडक्शन बिगाड़ देता है। इसके कारण पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं और एक्ने होने लगते हैं। 

इसे भी पढ़ें- माथे के एक्ने से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स, जल्द दिखेगा असर

इन बातों का रखें ध्यान 

  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी सप्लिमेंट लेना न शुरू करें। क्योंकि इससे आपको कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। 
  • अपनी डाइट में मौसम के मुताबिक फल ज्यादा शामिल करें। जिससे आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सके। 
  • डाइट में डिटॉक्स ड्रिंक और फूड जरूर शामिल करें। 
  • दिन में दो बार चेहरे की क्लींजिंग जरूर करें, जिससे चेहरे का ऑयल कंट्रोल रहे। 
  • अपनी डाइट का खास ध्यान रखें और जंक फूड अवॉइड करें।

 

 

 

Read Next

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपनाएं Moroccan Skin Care रूटीन, दूर होंगी कई समस्याएं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.