Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Contact us
Home न्यूज़

9 fayde pane ke liye kaise Karen devi asan. 9 फायदे पाने के लिए कैसे करें देवी आसन।

bareillyonline.com by bareillyonline.com
9 April 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

शक्ति वह है जो आपके हित में काम करें और इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है सही फिटनेस। अगर आप भी अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं, तो देवी आसन आपके लिए मददगार हो सकता है।

नवरात्रि के अवसर पर उपवास रखे जाते हैं। सात्विक भोजन खाया जाता है। जाहिर है इन सभी का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। आपने कभी देवी दुर्गा की प्रतिमा को गौर से देखा है? उनके दोनों हाथ ऊपर की ओर उठे होते हैं। पैर और कमर इस तरह होती हैं, जिससे मध्य शरीर पर खिंचाव होता हो। आपने यह भी गौर किया होगा कि 9 रूप धारण करने वाली देवी का शरीर गठा हुआ होता है। शरीर के किसी भी भाग पर चर्बी नहीं जमी होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि देवी का यह आसन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। फिर क्यों न हम इस आसन के 9 फायदे (9 Benefits of Devi Asan or Goddess pose) जानते हुए इस आसन की शुरुआत नवरात्रि से कर दें।

उत्कट कोणासन या फायरी एंजेल है देवी आसन (Goddess Pose or Utkata Konasana)

देवी आसन (Devi asana) को उत्कट कोणासन (Utkata Konasana) या फायरी एंजेल (Fiery Angel) के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन पूरे शरीर पर प्रभाव डालता है। इस आसन का अभ्यास करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

कैसे किया जाता है देवी आसन (Deviasana or Goddess pose/ Utkata Konasana/ Fiery Angel)

. सबसे पहले ताड़ासन यानी पर्वत मुद्रा या ताड़ के पेड़ की मुद्रा की स्थिति में आ जाएं।
. अपने आर्म को पैरों के बगल में आराम की स्थिति में रखें।
. अपने पैरों को फैलाएं और चार फीट की दूरी रखें।
. अब दोनों पैरों की उंगलियों को बाहर की ओर मोड़ें और लंबी सांस लें।
. जिस समय आप सांस छोड़ें, घुटनों को मोड़ें। यह सुनिश्चित करें कि वे पैर की उंगलियों के ऊपर हों।
. अब हिप्स को स्क्वाट की स्थिति में नीचे करें। जांघों को जमीन या फर्श के बराबर रखें। यह तब हो सकता है जब आप स्क्वाटिंग का अभ्यास करती हैं।

नमस्ते की मुद्रा भी है जरूरी

. भुजाओं को कंधों के बगल तक फैला लें। बाहों को कंधे की ऊंचाई पर रखने की कोशिश करें।
हथेलियां नीचे की ओर होनी चाहिए।
. इसके बाद धीरे-धीरे हथेलियों को एक साथ रखें और नमस्ते मुद्रा बनाएं। उन्हें चेस्ट के पास रखें। उस समय फोर आर्म को 90 डिग्री के कोण पर रखें।
. टेलबोन हिप्स के साथ चिपकी होनी चाहिए, जांघें पीछे की ओर खींची जानी चाहिए।
. घुटने पैर की उंगलियों के समानांतर होनी चाहिए।
. लगभग 30 से 60 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।
. जब असहज महसूस करें, तो धीरे से बाहों को नीचे करें और ताड़ासन की प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।
. इसे 4 से 6 बार दोहराएं।

devi asan se manspeshiyan majboot hoti hain.
धीरे-धीरे हथेलियों को एक साथ रखें और नमस्ते मुद्रा बनाएं। चित्र : अडोबी स्टॉक

देवी आसन के यहां हैं 9 फायदे (9 Benefits of Devi Asan or Goddess pose)

1 कमर, कूल्हों और चेस्ट को फैलाता है।
2 यह कोर मांसपेशियों को टोन और मजबूत करता है।
3 आपकी इनर थाय और क्वाड्रिसेप्स की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
4 यह बाहों, पीठ के ऊपरी हिस्से और कंधों को मजबूत बनाता है।
5 इस आसन से शरीर में गर्मी पैदा होती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
6 देवी आसन पेल्विस को ब्रॉड करने में मदद करता है। यह प्रसव के दौरान महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है।
7 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में यह मदद करता है, क्योंकि यह चक्र को संतुलित करता है।
8 यह व्यक्ति को तनावमुक्त कर मन को शांत करता है। यह भावनात्मक स्थिरता भी उत्पन्न करता है ।
9 उत्कट कोणासन या देवी आसन नियमित रूप से करने पर बेली फैट को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें

गुनगुने पानी में मिलाएं चिया सीड्स और दालचीनी, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी
Tadasan se gut health hogi majboot
सबसे पहले ताड़ासन यानी पर्वत मुद्रा या ताड़ के पेड़ की मुद्रा की स्थिति में आ जाएं। चित्र- अडोबी स्टॉक

किन्हें नहीं करना चाहिए देवी आसन का अभ्यास (Who should avoid Goddess pose)

यदि आपको हाल ही में पीठ, कूल्हों, पैरों या कंधों में चोट लगी है, तो इस आसन से बचें। हाई ब्लडप्रेशर होने पर यह आसन नहीं करें। क्योंकि यह आसन शरीर में गर्मी पैदा करता है। यदि आपको किसी प्रकार की चिकित्सीय समस्याएं हैं, तो इस आसन को करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। आसन और श्वास संबंधी व्यायाम हमेशा किसी विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें :- Biohacking for fitness : फिटनेस फ्रीक नहीं, अब बायोहैकर्स बनिए, जानिए क्या है ओवरऑल वेलनेस की ये नई टर्म

[ad_2]

Source link

Advertisement Banner

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

1 week ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 days ago
edit post
न्यूज़

डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त: बरेली और बदायूं में तनाव

5 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version