Aaj Ka Health Rashifal: 28 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन | 28 september 2024 health horoscope prediction all zodiac signs today in hindi


आज का स्वास्थ्य राशिफल: स्वस्थ रहने के लिए आपको स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी ‘पहला सुख निरोगी काया’। इसलिए अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा है तो आप बड़ी से बड़ी समस्याओं का भी सामना कर सकते हैं। राशिफल के बारे में जानना की इच्छा बहुत से लोगों की होती है। तो वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो राशिफल को नहीं मानते हैं। राशिफल आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकता है। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रऱा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। आज के दिन आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अपने दिन को बेहतर बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें। 

वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य से जुड़े निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए आप योग और व्यायाम कर सकते हैं। 

मिथुन 

आज का दिन आपके राशिफल के हिसाब से अच्छा प्रतीत होता है। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और मेडिटेशन करके दिमाग शांत रखें। 

कर्क 

कर्क राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना शुरु करना चाहिए। डाइट में जंक फूड खाना बंद करें और हेल्दी फूड्स पर ज्यादा ध्यान दें। इससे सेहत अच्छी रहेगी। 

सिंह 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। जंक फूड्स खाने से आज आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक है। कुछ लोग आज अपने फिटनेस और वजन को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना शुरु करें। 

तुला 

आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी ऊर्जा को बढ़ाने की जरूरत है। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक 

वजन घटाने के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं तो इसके लिए फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। इससे वेट लॉस में आसानी होगी। 

धनु 

आज आप सकारात्मक विचारों और उत्साह से भरे हुए हो सकते हैं। इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर भी बेहतर असर पड़ सकता है। इसके लिए आपको माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। 

मकर 

स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी कोई समस्या होने पर आपको खुद चिकित्सक बनने के बजाय डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

कुंभ 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। आज आप लोगों को नई-नई शारीरिक क्रियाओं में शामिल होना चाहिए। इससे आप सक्रिय महसूस करेंगे। 

मीन 

मीन राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य आज अच्छा रह सकता है। आज के दिन आपको ज़ुम्बा, कार्डियो, स्ट्रेचिंग और योग जैसी गतिविधियों में शामिल रहना चाहिए। 

 

 



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version