Aaj Ka Health Rashifal: 22 September 2024, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन | 22 september 2024 health horoscope prediction all zodiac signs today in hindi


आज का स्वास्थ्य राशिफल: राशिफल आपको लव लाइफ, करियर, बिजनेस और हेल्थ के बारे में जानकारी दे सकता है। स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही पता लग जाने पर आप स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही सचेत हो सकते हैं। न्यूमेरोलॉजिस्ट आपको आपके स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही बता सकते हैं। राशिफल के हिसाब से आप अपने स्वास्थ्य के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। नियमित तौर पर खुद को शारीरिक गतिविधियों में शामिल रखकर स्वस्थ रऱा जा सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन आप स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से आपको ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। एनर्जेटिक बने रहने के लिए शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहें। 

वृषभ 

आज आपको किसी भी चीज का बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। ज्यादा स्ट्रेस लेने से ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ-साथ हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकती है। 

मिथुन 

आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा महसूस हो रहा है, लेकिन अगर आप लापरवाही बरतते हैं तो आज के दिन हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं। 

कर्क 

आज आपको अपने दिमाग और शरीर को सक्रिय रखना चाहिए। ऐसा करके आप शारीरिक बीमारियों से बचें रह सकते हैं। आज के दिन आपको योग का अभ्यास करना चाहिए। 

सिंह 

आज के दिन आपको अपने विचारों पर भी काबू रखना चाहिए। आज के दिन स्ट्रेस से बचने रहना है और सुबह जल्दी उठकर माइंडफुलनेस का अभ्यास भी करना चाहिए। 

कन्या

आज अपनी स्वास्थ्य संबंधी आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है। ऐसा करके आपको पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में आराम देखने को मिल सकता है। 

तुला

आज आप शारीरिक रूप से स्थिर महसूस कर सकते हैं। इसके लिए आपको खाद्य पदार्थों को चुनकर खाना है। ध्यान रहे कि ऐसे में हल्का और आसानी से पचना वाले फूड्स खाने चाहिए। 

वृश्चिक 

आज का दिन आपको किसी भी चीज पर ज्यादा जोर देने से बचना है। अगर आप फिट महसूस नहीं कर रहे हैं तो इसके लिए सेल्फ मेडिकेशन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह लें। 

धनु 

आज के दिन आपको बर्नआउट से बचने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहना जरूरी है। मेंटल हेल्थ अच्छी रखने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। 

मकर 

आज के दिन आप शारीरिक रूप से अच्छा महसूस कर सकते हैं। आज के दिन एक अच्छी डाइट लें, जिसमें सब्जियों और फलों की मात्रा शामिल करें। इससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कुंभ 

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में उसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।  

मीन 

आज आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको ड्राई फ्रूट्स, कैल्शियम युक्त फूड्स, हरी सब्जियों को ज्यादा खाना चाहिए।  

 

 

Read Next

उमस की वजह से आंखों में हो सकती है थकान, बचाव के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version