क्या रोज एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Does Daily Exercise Lower Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन या हाई बीपी के नाम से भी जाना जाता है। हार्ट द्वारा बहुत ज्यादा तेजी से ब्लड को पंप करने से आपकी नसों में बहने वाला खून बहुत ज्यादा दबाव के साथ अंगों तक पहुंचता है। एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण लगभग 3 से 4 लाख लोग हर साल जान गंवाते हैं। लंबे समय तक हाई बीपी की समस्या के बने रहने पर आपको हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर की समस्या भी हो सकती है। एक्सरसाइज और डाइट का ठीक ध्यान रखने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

क्या रोज एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर कम होता है?- Does Daily Exercise Lower Blood Pressure in Hindi

आधुनिक जीवनशैली, खानपान की बदलती आदतें और तनाव के कारण, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना चाहिए। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, “हेल्दी डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल ब्लड प्रेशर समेत कई समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करती है। कई रिसर्च और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं, कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं साइलेंट, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में एक्सरसाइज के फायदे

1. योग

योग एक ऐसा अभ्यास है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है, और ब्लड प्रेशर को कम करने में भी फायदेमंद होता है। योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है, जिससे बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2. रेगुलर एक्सरसाइज

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज का अभ्यास करना चाहिए। नियमित व्यायाम से हृदय का कार्यक्षमता में सुधार होती है और रक्तचाप को कम करने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

कैसे करें रोजाना एक्सरसाइज?

1. योग

योग को धीरे-धीरे और ध्यानपूर्वक करना चाहिए। सुबह के समय योग से शुरू करना अच्छा रहता है। सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, और उत्तानासन जैसे आसनों का अभ्यास करें।

2. व्यायाम

रोजाना और सही ढंग से एक्सरसाइज करने से हाई बीपी को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की तेज चलने या जॉगिंग करने का समय निकालें। साथ ही, स्विमिंग, साइक्लिंग, या जिम जैसी एक्सरसाइज करने से भी बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

शरीर में सामान्य ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक – 120 mmHg और डायास्टोलिक – 80 mm Hg होना चाहिए। जब आपके शरीर में ब्लड प्रेशर की रीडिंग सिस्टोलिक – 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक – 80 से 90 mm Hg के बीच हो जाती है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन माना जाता है। शरीर में हाई बीपी की शुरुआत के समस्या कई ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें सामय पर पहचानकर सही कदम उठाने से आप गंभीर समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

बेहद फिट दिखती हैं एक्ट्रेस कृति खरबंदा, जानें उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version