• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

ज्यादातर महिलाओं के शरीर में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, जानें इनके बेहतरीन नेचुरल सोर्स

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
ज्यादातर महिलाओं के शरीर में होती है इन 5 पोषक तत्वों की कमी, जानें इनके बेहतरीन नेचुरल सोर्स
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

घर-परिवार का ख्याल रखने वाली महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए लेकिन असल में इसका उल्टा होता है। आज के समय में कई महिलाएं वर्किंग हैं जो ऑफिस के साथ अपने घर को भी संभालती हैं। ऐसे में वह सभी का ख्याल रखते-रखते खुद की केयर करना भूल जाती हैं। जिसके कारण महिलाओं के शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिसका बुरा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिलाओं को हेल्दी और फिट रहने के लिए समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट भी लेनी चाहिए। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटिशियन शिवाली गुप्ता (Shivali Gupta, Dietcian, Eccentric Diets Clinic) महिलाओं में किन पोषक तत्वों की कमी सबसे ज्यादा होती है और इसे दूर करने के नेचुरल सोर्स बता रही हैं।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

महिलाओं में सबसे ज्यादा किन पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है? – What Are The Most Common Nutritional Deficiencies Found In Women

महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल में पोषण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। 

1. आयरन – Iron

महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी होती है, जिसके कारण कई महिलाएं एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। आयरन शरीर में खून बनाने में सहायक होता है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए महिलाओं को खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही अपनी डाइट में पालक, चौलाई, राजगिरा, टोफू और तिल को शामिल करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: हल्दी खाने से दूर होती हैं महिलाओं की ये 5 समस्याएं, डाइट में जरूर करें शामिल

Iron

2. सेलेनियम – Selenium

सेलेनियम शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वे है जो शरीर को विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए महिलाओं को सूरजमुखी के बीज, ब्राउन राइस और मसूर दाल को डाइट में शामिल करना चाहिए। अगर आप मांसाहारी हैं तो टूना, चिकन और झींगा का सेवन भी कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड क्रैम्प्स होने पर भी ब्लीडिंग न होना, प्रेग्नेंसी का लक्षण हो सकता है? जानें

3. मैग्नीशियम – Magnesium

हड्डियों की मजबूती और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में बादाम, पालक और कद्दू के बीज शामिल करने चाहिए। अगर आप मांसाहारी हैं तो सैल्मन और मैकेरल जैसी मछलियों का सेवन भी कर सकती हैं।

4. विटामिन बी – Vitamin B

शरीर के लिए विटामिन बी बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर थकान और कमजोरी का एहसास होने लगता है। विटामिन बी एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है और मस्तिष्क को हेल्दी रखने में भी सहायक होता है। इसकी कमी पूरी करने के लिए आपको दूध, दही, पिस्ता, कुसुम के बीज, खसखस, काजू, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, क्विनोआ और सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। 

5. विटामिन डी – Vitamin D

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसके साथ ही मांसपेशियों की कमजोरी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी पूरी करने के लिए रोजाना कुछ समय धूप में गुजारें। ऐसा इसलिए, क्योंकि विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप ही है। इसके अलावा आप मछली (सैल्मन, मैकेरल), अंडे और दूध भी डाइट में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.