चेहरे की खोई रंगत लौटाएगा चंदन का तेल, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल | sandalwood oil benefits for skin in hindi


Sandalwood Oil Benefits for Skin: चंदन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा की परेशानियों को दूर करने के लिए लोग अक्सर गर्मियों के मौसम में चंदन का लेप लगाते हैं। चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों के मौसम में होने वाले पिंपल्स, एक्ने और टैनिंग (Sandalwood Benefits for Skin) को दूर करते हैं। मुझे भी चंदन अपने स्किन केयर के लिए बहुत ज्यादा पसंद है। गर्मी के मौसम में हर वीकेंड पर चंदन के पाउडर का लेप लगाती हूं। लेकिन पिछले दिनों मुझे चंदन से बने तेल का पता चला। जिसे मैं वीक में एक या दो बार नहीं  बल्कि रोजाना ही चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हूं। चंदन के तेल (Sandalwood Oil) में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आज इस लेख में मैं आपको बताने जा रही हूं, चेहरे पर चंदन का तेल लगाने के 5 फायदे और घर पर चंदन का तेल कैसे बनाया जा सकता है, इसके बारे में।

त्वचा पर चंदन का तेल लगाने के 5 फायदे- Sandalwood Oil Benefits for Skin in hindi

1. चेहरे की सूजन को करते हैं कम

चंदन के तेल के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से चंदन का तेल चेहरे की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह तेल सूजन के कारण त्वचा पर हुई लालिमा को भी ठीक करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में जिन लोगों की स्किन धूप के संपर्क में आने की वजह से सूज जाती है, उनके लिए चंदन का तेल बहुत फायदेमंद होता है।

2. टैनिंग को करता खत्म

चंदन के तेल के पोषक तत्व गर्मियों में होने वाली स्किन टैनिंग को भी खत्म करते हैं। चंदन के तेल के पोषक तत्व त्वचा में गहराई में समाकर टैनिंग को खत्म करते हैं। गर्मी में टैनिंग की समस्या न हो, इसके लिए आप रोजाना 3 से 4 बूंदें चंदन के तेल की त्वचा पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो गर्मी में चंदन के तेल का इस्तेमाल फेस सीरम की तरह भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः बालों की खोई चमक लौटाएगा शहतूत का हेयर मास्क, जानें बनाने का तरीका

3. चेहरे की रंगत को निखारने में मददगार

चंदन के तेल में सेसक्विटरपीन अल्कोहल मौजूद है। जब आप चेहरे पर इसका इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन टोन को निखारने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं यह तेल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट यूज करने की वजह से हुई अन इवन स्किन टोन को भी सुधारता है।

4. दाग-धब्बे करता है दूर

चंदन के तेल के पोषक तत्व त्वचा के दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करते हैं। दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन के तेल अपने फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके अलावा नाइट ऑयल की तरह भी चंदन का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. चेहरे की लालिमा को करता है कम

गर्मी के मौसम में कई बार एसी और धूप के बीच स्किन का बैलेंस नहीं बन पाता है। जिसकी वजह से त्वचा पर लालिमा आ जाती है। इस लालिमा को ठीक करने में भी चंदन का तेल काफी फायदेमंद होता है।

घर पर कैसे बनाएं चंदन का तेल?- How to Make Sandalwood Oil at Home

वैसे तो बाजार में कई बड़े ब्रांड्स के चंदन के तेल मौजूद हैं, लेकिन कई बार उनमें केमिकल्स का इस्तेमाल होता है। केमिकल्स स्किन पर इफेक्ट देने की बजाय साइड इफेक्ट दे जाते हैं। इस स्थिति में आप घर पर ही 5 स्टेप फॉलो करके चंदन का तेल बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

  1. सबसे पहले चंदन की लकड़ी को पीसकर उसका पाउडर बना लें।
  2. अब एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल को गर्म करें।
  3. जब यह गर्म हो जाए तो उसमें चंदन का पाउडर मिला लें।
  4. जब चंदन का पाउडर और ऑलिव ऑयल आपस में सही तरीके से मिल जाए, तब इसे एक गिलास कंटेनर में स्टोर करें।
  5. 7 से 10 दिन तक इसे स्टोर करने के बाद मिश्रण से तेल को छानकर निकाल लें। जो तेल निकले उसे कंटेनर में स्टोर करके इस्तेमाल करें।

नोट: चेहरे पर चंदन का तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन यह एक घरेलू नुस्खा है। चंदन के तेल की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में यह हर स्किन टाइप के लोगों को सूट नहीं करता है। गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं चंदन के तेल का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। नवजात शिशु को किसी भी स्थिति में चंदन का तेल न लगाएं।

Image Credit: Freepik.com



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version