क्या डायबिटीज में दही खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डाइटिशियन | can we eat curd in diabetes in hindi


Can Diabetics Eat Curd: दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन पेट, पाचन तंत्र समेत शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है। दही में मौजूद पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और प्रो-बायोटिक्स गुण शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। डायबिटीज की समस्या में खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस समस्या में अक्सर मरीज खानपान को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। गलत डाइट का सेवन इस समस्या में परेशानी को बढ़ा सकता है। डायबिटीज में दही खाने को लेकर भी मरीज कन्फ्यूजन की स्थिति में रहते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या डायबिटीज में दही खाना चाहिए या नहीं?

क्या डायबिटीज में दही खा सकते हैं?- Can Diabetics Eat Curd in Hindi

पोषक तत्वों और प्रो-बायोटिक गुणों से युक्त दही का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, “डायबिटीज में दही का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को कम करने, वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रोजाना संतुलित मात्रा में दही खाने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है।”

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीज को रोजाना कितना कार्ब्स खाना चाहिए? जानें डायटीशियन की राय

डायबिटीज में दही खाने के फायदे- Curd Benefits in Diabetes in Hindi

डायबिटीज में दही खाने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं –

  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद
  • पोषक तत्वों की आपूर्ति
  • पेट और पाचन के लिए फायदेमंद
  • वजन कम करने में मददगार
  • इंसुलिन रेसिस्टेंस को ठीक रखने में फायदेमंद

डायबिटीज में दही के सेवन के नुकसान

डायबिटीज की समस्या में बिना एक्स्ट्रा शुगर और फ्लेवर वाली दही का सेवन फायदेमंद होता है। इस समस्या में शुगर और फ्लेवर्ड दही का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। बाजर में मिलनेवाले पैक्ड दही का सेवन डायबिटीज में नहीं करने की सलाह दी जाती है। इसलिए हमेशा डायबिटीज में दही खाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें: तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये फूड्स, डायबिटीज में भूलकर भी न करें सेवन

दही का सेवन आमतौर पर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन किसी भी समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बिना डॉक्टर की सलाह के दही का ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

(Image Courtesy: freepik.com)



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version