कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में संघर्ष


कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में संघर्ष

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में हुई संघर्ष की घटनाएँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गई हैं जिससे संबद्ध क्षेत्र में पहले से ही गंभीर मानवीय स्थिति और प्रभावित हुई है।

  • उत्तरी किवु प्रांत में गोमा के समीप कांगो की सेना और रवांडा द्वारा समर्थित M23 समूह के बीच हुए संघर्ष के कारण कई मौतें हुईं तथा हज़ारों लोग विस्थापित हुए।

परिचय:

  • DRC अफ्रीका का दूसरा और विश्व का 11वाँ सबसे बड़ा देश है।
  • इसकी एक छोटी-सी तटरेखा अटलांटिक महासागर के साथ लगती है। DRC के उत्तर में मध्य अफ्रीकी गणराज्य और दक्षिण में सूडान स्थित है तथा साथ ही इसके पूर्व में युगांडा, रवांडा, बुरुंडी एवं तंज़ानिया दक्षिण-पूर्व में ज़ाम्बिया और दक्षिण पश्चिम में अंगोला स्थित है।
    • DRC की राजधानी किंशासा है जो कांगो नदी के तट पर स्थित है। यह अफ्रीका में भूमध्य रेखा को दो बार पार करने वाली एकमात्र नदी है।

  • इसकी आधिकारिक भाषा फ्रेंच है किंतु यहाँ अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं जिनमें कितुबा, लिंगाला, स्वाहिली और शिलुबा (Tshiluba) शामिल हैं।
  • कटंगा पठार एक समृद्ध खनन क्षेत्र है जिससे कोबाल्ट, ताँबा, टिन, रेडियम, यूरेनियम और हीरे की आपूर्ति की जाती है।

Please enable JavaScript to view the comments powered by Disqus.





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version