• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

पहली बार बेटे को लेकर मदीना पहुंचीं गौहर खान फूट-फूटकर लगीं रोने, वीडियो देख भर आएंगी आंखें

bareillyonline.com by bareillyonline.com
20 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
पहली बार बेटे को लेकर मदीना पहुंचीं गौहर खान फूट-फूटकर लगीं रोने, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

gauhar khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
गौहर खान और जैद दरबार।

रमजान का पाक महीना चल रहा है। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी इस महीने को जोर-सोर से सेलिब्रेट करते हैं। ‘बिग बॉस’ विजेता रह चुकीं गौहर खान भी इस महीने को बड़ी शिद्दत से मनाती हैं। वो रोजे भी रखती हैं और उनके पति के साथ ही पूरा परिवार भी अपनी हिस्सेदारी रमजान में देता है। इस साल एक्ट्रेस का रमजान काफी खास है और इसकी खास वजह भी है। गौहर अपने परिवार के साथ मदीना गई हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, वो पहले भी जाती रही हैं, लेकिन इस बार फिर भी खास है क्योंकि उनके बेटे उनके साथ पहली बार इस सफर पर हैं। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

बेटे के साथ पहली बार मदीना पहुंची गौहर

एक्ट्रेस गौहर खान अपनी इस धार्मिक यात्रा की अपडेट साझा कर रही हैं। वो पल-पल की अपडेट फैंस को बता रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो साझा किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में गौहर के साथ उनके पति जैद और बेटे जेहान नजर आ रहे हैं। मदीना में मस्जिद अल नबावी को देख गौहर के बेटे उसकी ओर दोनों हाथ बढ़ाए दिख रहे हैं। वहीं गौहर इस वीडियो में सिसक-सिसककर रोती दिख रही हैं। उन्हें रोता देख जैद उन्हे पानी देते हैं। सभी जमीन पर एक साथ बैठकर रोजा खोलते नजर आ रहे हैं। 

एक्ट्रेस ने जाहिर की बेटे को इस तरह देखने की फीलिंग

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने जज्बात जाहिर करते हुए लिखा, ‘जब आप पहुंचते हैं तो जो भावनाएं आप महसूस करते हैं, वो केवल आपके दिल में मौजूद ईमान से आती हैं, फिर चाहे आप कितनी भी बार क्यों न जाएं। आप अपने बच्चे, एक शिशु के मस्जिद अल नबावी की ओर खिंचने को देखते हैं, जब वो अपने हाथ फड़फड़ाते हुए उस ओर बढ़ता है, इसे देखने की भावना को आप कैसे समझा सकते हैं। उसने ठीक ऐसा ही किया जब पहली बार देखा तो, सुभान अल्लाह।’

यहां देखें वीडियो 

गौहर खान का सपना हुआ पूरा

बता दें, गौहर खान का सालों का सपना पूरा हो गया है। उनकी ख्वाहिश थी कि वो अपने बेबी और पति जैद के साथ रमजान के पाक महीने में मक्का और मदीना जाएं। अब उनका ये सपना जाहिर तौर पर पूरा हो गया है। बेटे के साथ उन्होंने अपना पहला उमराह कर लिया है और यही वजह है कि वो इमोशनल हो रही हैं। अपने सफर की हर झलकियों को साझा करते हुए गौहर अपनी फीलिंग्स भी जाहिर कर रही हैं। बता दें गौहर खान आखिरी बार ‘झलक दिखला जा’ में बतौर होस्ट नजर आई थीं। इस शो में उनके को होस्ट रित्विक धनजानी थे। उनके देवर आवेज दरबार भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने थे।

ये भी पढ़ें: एल्विश यादव स्नेक वेनम केस में नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुई दो और गिरफ्तारी

सिद्धू मूसेवाला के घर आईं खुशियों पर लगा ग्रहण! नवजात को लेकर हो रहे उत्पीड़न से परेशान पिता ने जोड़े हाथ



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.