• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

क्या आपको भी दोपहर में लंच के बाद नींद आने लगती है? हो सकते हैं ये 5 कारण | reasons why you feel sleepy after lunch in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
18 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
क्या आपको भी दोपहर में लंच के बाद नींद आने लगती है? हो सकते हैं ये 5 कारण | reasons why you feel sleepy after lunch in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

How To Stop Feeling Tired After Eating: ब्रेकफास्ट और लंच के बीच कुछ घंटो का अंतर होना जरूरी है। इससे खाना ठीक से पचना है और शरीर को कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती है। आपने ध्यान दिया होगा कई बार हमें लंच करते ही नींद आने लगती है। अक्सर भारी खाना या नींद पूरी न होना इसके कारण हो सकते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए यह समस्या बन जाती है। उन्हें रोज लंच करते ही नींद आने लगती है। ऐसे में उन्हें कैफीन लेनी पड़ती है, जो एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं करने लगती है। क्या आपने कभी सोचा है लंच के बाद हमें नींद क्यों आने लगती है? क्या रोज ऐसा होना नॉर्मल है या यह समस्या से जुड़ा हो सकता है। आइए आज इस लेख के माध्यम से जानें ऐसे ही कई प्रश्नों के उत्तर। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

sleep

लंच के बाद नींद क्यों आने लगती है- Why We Feel Sleepy After Lunch

कार्बोहाइड्रेट ज्यादा लेना

अगर आप लंच में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा लेते हैं, तो इससे भी आपको नींद आ सकती है। ऐसे में शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन (जो एक स्लीप हार्मोन है) का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसके कारण आपको लंच करते के बाद सुस्ती और नींद आने लगती है। 

फिजिकल वर्कआउट न करना

अगर आप कोई वर्कआउट नहीं करते हैं, तो यह भी सुस्ती आने का कारण बन सकता है। इसके कारण आपकी बॉडी हमेशा रेस्ट मोड पर रहेगी। साथ ही, खाना खाते ही आपको ज्यादा सुस्ती और नींद आने लगेगी। इसलिए कोई भी फिजिकल वर्कआउट करने की आदत जरूर बनाएं।  

इसे भी पढ़ें- क्या दोपहर के खाने के बाद सोना सही है? जानें क्या है आयुर्वेद एक्सपर्ट की राय

लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना

खाना खाने के बाद एक ही जगह बैठे रहने से भी आपमें सुस्ती आ सकती है। इसके कारण आपकी बॉडी को रिलैक्स मोड पर रहने की आदत हो जाती है। इससे आपके लिए काम पर ध्यान लगाना भी मुश्किल हो सकता है। 

नींद पूरी न होना

अगर आप पर्याप्त आराम नहीं लेते हैं, तो इससे भी आपको लंच के बाद नींद आने लगेगी। खाने के बाद हमारी बॉडी और ब्रेन रिलैक्स होते हैं। ऐसे में शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ने लगता है, जिससे हमें नींद आने लगती है। 

पोषक तत्वों की कमी होना

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से भी आपको नींद आ सकती है। यह बी-विटामिन, विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक का कारण हो सकता है। ये सभी पोषक तत्व बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। इनकी कमी होने पर आपको थकावट और सुस्ती महसूस होने लगेगी।  

इसे भी पढ़ें- आपको भी दिन में आती है नींद? डॉक्टर से जानें दोपहर में नींद आना सामान्य है या नहीं 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • लंच के बाद 10 से 15 मिनट वॉक करने की आदत जरूर बनाएं। इससे आपकी बॉडी और ब्रेन दोनों एक्टिव रहेंगे।
  • लंच में बैलेंस डाइट लेना शुरू करें। साथ ही, कार्बोहाइड्रेट भी कंट्रोल पॉर्शन में खाएं।
  • रोज 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपकी बॉडी और ब्रेन दोनों को एक्टिव रहने में मदद मिलेगी। 

 

Read Next

उम्र से पहले बड़ा होना हो सकता है एल्डर डॉटर सिंड्रोम का कारण, जानें इसके संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.