• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी जल्दी राहत | home remedies for acid reflux in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
18 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी जल्दी राहत | home remedies for acid reflux in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Home Remedies For Acid Reflux: एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) होने पर व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। अक्सर ये समस्या अनियमित भोजन, जंक फूड्स का ज्यादा सेवन, चाय-कॉफी ज्यादा पीना, स्मोकिंग और अल्कोहल के सेवन से एसिड रिफ्लक्स की समस्या ज्यादा हो जाती हैं। ये समस्या होने पर आवश्कता से अधिक एसिड बनने लगता है, जिस कारण ये छाती और गले में पहुंचकर जलन पैदा करने लगता है। कई बार इस कारण पेट फूलने के साथ पेट दर्द की समस्या भी बढ़ जाती हैं और धीरे-धीरे खट्टी डकारे आने भी शुरू हो जाती हैं। एसिड रिफ्लक्स होने पर व्यक्ति न, तो ठीक से कुछ खा पाता है और न ही कोई काम कर पाता है। ऐसे में एसिड रिफ्लक्स की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों को घर पर आसानी से किया जा सकता हैं। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से। 

अपना शहर Bareilly Online

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

1. एलोवेरा जूस

एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) से राहत पाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन किया जा सकता हैं। एलोवेरा जूस शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ कई समस्याओं से राहत देता है। एलोवेरा जूस में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत करता हैं। एसिड रिफ्लक्स होने पर इसका सेवन करने के लिए खाने से 30 मिनट पहले एलोवेरा जूस का सेवन करें। ऐसा करने से खाना ठीक से पचेगा और पेट से जुड़ी समस्याएं कम होगी।

2. सौंफ

सौंफ शरीर के लिए फायदेमंद होती हैं। यह खाने को पचाने से लेकर पाचन-तंत्र को हेल्दी रखती हैं। सौंफ में आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है, जो पेट की कई समस्याओं को दूर करता हैं। एसिड रिफ्लक्स होने पर 1 चम्मच सौंफ को चबाकर खाएं या फ्र 1 कप पानी में इसे उबालकर गुनगुना होने पर पिएं। 

saunf

3. खाने के बाद तुरंत पानी पीने से बचें

एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) से राहत पाने के लिए खाने के बाद तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए। खाने के बाद पानी पीने से खाना ठीक से नहीं पचता है, जो पेट में गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा पाने के लिए इन 2 चीजों का करें सेवन, पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी होंगी दूर

4. रात के खाने के बाद वॉक करें

अक्सर लोग रात के खाने के बाद सीधा बेड पर सोने चले जाते हैं, जो आगे चलकर एसिड रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए रात के खाने के बाद 30 मिनट के लिए हल्की वॉक जरूर करें। ऐसा करने से खाने को पचाने में मदद मिलेगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।

5. तेल मसाले वाले फूड्स के सेवन से बचें

तेल मसाले युक्त भोजन एसिड रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ये फूड्स पचाने में काफी समय लगाते है और शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इस समस्या से बचाव के लिए तेल मसाले युक्त फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) से राहत पाने के लिए इन उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

Viral Infection: वायरल इंफेक्शन से बचाव के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय, सेहत में होगा सुधार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

Rahasia Pemain Pro: Bagaimana Memanfaatkan Posisi di MAUPOKER

21 September 2025
edit post

Cara Seru Main SLOT DANA di Situs KLIKWIN88 Biar Bisa Gaspol Jackpot Besar!

21 September 2025
edit post

Sudah Coba Slot Terbaru dengan RTP Tertinggi di KLIKWIN88? Yuk, Login dan Buktikan Sendiri!

21 September 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.