• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

मानसून में किन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें | which fruits to avoid in monsoon in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
25 August 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
मानसून में किन फलों का सेवन करने से बचना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें | which fruits to avoid in monsoon in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मानसून का मौसम भले ही गर्मी से राहत दिलाता है लेकिन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बनता है। इस मौसम में बारिश का पानी जमा होने के कारण मच्छर और अन्य कीड़े-मकोड़े भी बढ़ जाते हैं, जिनसे कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। इसके साथ ही आयुर्वेद के अनुसार, इस मौसम में पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है इसलिए, इस दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मानसून के मौसम में जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। मानसून में सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं लेकिन बाजार में कई तरह के देसी और विदेशी फल आसानी में मिल जाते हैं, ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे कोई भी फल खाना शुरू कर देते हैं। जबकि आयुर्वेद में कुछ विशेष फलों का सेवन मानसून में करने से मना किया गया है, जिनमें आम, तरबूज, खरबूजा और पपीता प्रमुख हैं। इन फलों की तासीर और गुण मानसून में हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) मानसून में किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं।

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

मानसून में किन फलों से बचना चाहिए?

आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि जिन फलों की तासीर गर्म होती है उनका सेवन मानसून के दिनों में बिलकुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा विदेशी फलों से भी परहेज करना चाहिए। मानसून में हल्के, पचने में आसान और पौष्टिक फल जैसे नाशपाती, जामुन और आलूबुखारा का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। 

1. आम

मानसून के दिनों में आम के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है, जो मानसून में पेट में जलन और एसिडिटी को बढ़ा सकती है। आम का सेवन गर्मियों में लाभकारी होता है, लेकिन मानसून में इसकी प्रकृति भारी और पचने में कठिन हो जाती है। आम का सेवन इस मौसम में करने से पेट में भारीपन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है, इसके अलावा ज्यादा आम खाने से त्वचा पर चकत्ते और एलर्जी भी हो सकती है।

mango

इसे भी पढ़ें: घी और आयुर्वेद: सेहत के लिए क्यों जरूरी होता है घी? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और सेवन का सही तरीका

2. तरबूज

तरबूज का सेवन गर्मियों में सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन अगर आप मानसून में तरबूज का सेवन करते हैं तो इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है, जो मानसून में नमी और ठंडक के साथ मिलकर पाचन तंत्र को कमजोर बना सकती है। तरबूज का सेवन इस मौसम में दस्त, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

3. खरबूजा

खरबूजा की तासीर भी ठंडी होती है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो मानसून के मौसम में पेट की समस्याओं का कारण बन सकता है। मानसून में खरबूजा का सेवन दस्त और पेट में भारीपन की समस्या पैदा कर सकता है और शरीर में वात और कफ दोष को असंतुलित कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: गेहूं का चोकर खाने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, फेंकने के बजाय आटे में मिलाकर बनाएं रोटी

4. पपीता

पपीता की तासीर गर्म होती है, जो मानसून में पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकती है। इस मौसम में पपीते का सेवन पाचन शक्ति को कमजोर कर सकता है और पेट में गर्मी बढ़ा सकता है, इससे पेट में जलन, एसिडिटी और दस्त की समस्या हो सकती है। मानसून में पपीता शरीर में पित्त दोष को बढ़ा सकता है, जिससे त्वचा पर एलर्जी हो सकती है।

आयुर्वेद के अनुसार, मानसून के मौसम में पाचन तंत्र कमजोर होता है, ऐसे में आम, तरबूज, खरबूजा और पपीते जैसे फलों का सेवन इस मौसम में करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनकी तासीर और प्रकृति हमारे पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। 

All Images Credit- Freepik

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.