Wheat MSP Price Hike Update; PM Modi Cabinet Meeting | Rabi Crops | गेहूं की MSP 150 रुपए बढ़कर 2,425 रुपए/ क्विंटल हुई: सरकार ने रबी की 6 फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाया, कैबिनेट का फैसला


नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,425 रुपए क्विंटल कर दिया है। रबी की 5 अन्य फसलों जौ, चना, मसूर, सरसों, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की है। बुधवार (16 अक्टूबर) को कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया।

रबी फसल की बुआई लौटते मानसून (अक्टूबर-नवंबर) के समय की जाती है। इन फसलों की कटाई आमतौर पर गर्मी के मौसम में अप्रैल में होती है। ये फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ है।

चने की MSP 5,650 रुपए क्विंटल हुई

फसल नई MSP रुपए/क्विंटल पुरानी MSP रुपए/क्विंटल अंतर
गेहूं ₹2,425 ₹2,275 ₹150
जौ ₹1,980 ₹1,850 ₹130
चना ₹5,650 ₹5,440 ₹210
मसूर ₹6,700 ₹6,425 ₹275
सरसों-तिलहन ₹5,950 ₹5,650 ₹300
कुसुम ₹5,940 ₹5,800 ₹140

क्या है MSP या मिनिमम सपोर्ट प्राइस?

न्यूनतम समर्थन मूल्य वो गारंटेड मूल्य है, जो किसानों को उनकी फसल पर मिलता है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम हों। इसके पीछे तर्क यह है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

सरकार हर फसल सीजन से पहले कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइसेस (CACP) की सिफारिश पर MSP तय करती है। यदि किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है तो उसकी बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब MSP उनके लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइज का काम करती है। यह एक तरह से कीमतें गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह काम करती है।

MSP में 23 फसलें शामिल होती हैं:

  • 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
  • 5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
  • 7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
  • 4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

ये खबर भी पढ़ें

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हो सकती है बढ़ोतरी:ये 50% से बढ़कर 53% हो सकता है

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 16 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार DA में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है। सरकार 3% DA बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा। इसका फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version