• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

VIDEO: अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई चार धाम यात्रा

bareillyonline.com by bareillyonline.com
10 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
VIDEO: अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई चार धाम यात्रा
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

अब 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 15 हजार तीर्थ यात्री गंगोत्री और केदारनाथ पहुंचे। तीनों धाम के पड़ावों पर ठहरे हुए हैं 35 हजार तीर्थयात्री

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 10 May 2024 07:36:26 AM (IST)

Updated Date: Fri, 10 May 2024 11:47:28 AM (IST)

VIDEO: अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई चार धाम यात्रा

एजेंसी, देहरादून (Char Dham Yatra 2024)। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुक्रवार को यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए। इसके साथ ही चार धाम यात्रा की भी शुरुआत हो गई। केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देखिए वीडियो

#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: The doors of one of the twelve Jyotirlingas, Shri Kedarnath Dham open with full rituals and Vedic chanting with the chanting of ‘Har Har Mahadev’ by the devotees.

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

Chief Minister Pushkar Singh Dhami, along with his wife Geeta Dhami, present for… pic.twitter.com/MBRnJhxdH8

— ANI (@ANI) May 10, 2024

केदारनाथ के लिए आज से हेली सेवा शुरू

केदारनाथ के लिए आज से हेली सेवा भी शुरू हो जाएगी। उधर, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी दोपहर 12 बजे खोले दिए गए। सबसे पहले सुबह छह बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए।

गुरुवार दोपहर 6-ग्रेनेडियर आर्मी रेजीमेंट बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली भी केदारपुरी पहुंच गई। चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10ः29 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12ः25 बजे खोले गए।

देव भूमि #उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध #केदारनाथ, #गंगोत्री और #यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है

कपाटोद्घाटन का साक्षी बनने के लिए हजारों तीर्थयात्री गुरुवार शाम ही गंगोत्री व केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

📸© : @AIRNewsHindi | #CharDhamYatra | #CharDham | pic.twitter.com/OilwRTJqPH

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) May 10, 2024

यात्रा मार्गों पर गरज-चमक के साथ वर्षा के आसार

इस बीच, मौसम विभाग से खबर है कि चारधाम समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को वर्षा के आसार बन रहे हैं। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में चारधाम यात्रा मार्गों पर कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 4,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी संभव है।

निचले इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमालय में बसे #बाबा_केदार सभी भक्तों का मंगल करें।#kedarnathdham #kedarnath #chardham #CharDhamYatra pic.twitter.com/CM5wf1fQxb

— Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) May 10, 2024

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.