• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष व्रत में विधि-विधान से करें पूजा, यहां पढ़ें पूरी सामग्री लिस्ट

bareillyonline.com by bareillyonline.com
12 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष व्रत में विधि-विधान से करें पूजा, यहां पढ़ें पूरी सामग्री लिस्ट
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

इस बार यह व्रत 20 मई 2024, सोमवार को रखा जाने वाला है। सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sun, 12 May 2024 04:56:30 PM (IST)

Updated Date: Sun, 12 May 2024 04:56:30 PM (IST)

Som Pradosh Vrat 2024: सोम प्रदोष व्रत में विधि-विधान से करें पूजा, यहां पढ़ें पूरी सामग्री लिस्ट
सोम प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।

HighLights

  1. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  2. साल का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई को रखा जाएगा।
  3. सोम प्रदोष का हिंदुओं में बहुत महत्व रखता है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Som Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन लोग व्रत रखते हैं। इस दिन अविवाहित लोग यदि भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इससे जीवन में चल रहे दुखों से छुटकारा मिलता है। इस बार यह व्रत 20 मई 2024, सोमवार को रखा जाने वाला है। सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष के नाम से जाना जाता है।

सोम प्रदोष व्रत तिथि

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 20 मई 2024 दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 21 मई, मंगलवार को शाम 5 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी। इस तरह साल का पहला सोम प्रदोष व्रत 20 मई को रखा जाएगा।

सोम प्रदोष व्रत सामग्री लिस्ट

लाल या पीला गुलाल, दूध, पवित्र जल, गंगाजल, शहद, अक्षत, कलावा, चिराग, फल, फूल, सफेद मिठाई, कनेर का फूल, आसन, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, बेल पत्र, धागा, कपूर, धूपबत्ती, घी, नया वस्त्र, प्रदोष व्रत कथा की पुस्तक, शिव चालीसा, पंचमेवा, घंटा, शंख, हवन सामग्री।

सोम प्रदोष व्रत महत्व

सोम प्रदोष का हिंदुओं में बहुत महत्व रखता है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन शिवजी के निमित्त व्रत रखा जाता है और मंदिर जाकर रुद्राभिषेक भी किया जाता है। इस दिन पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ व्रत रखने से विशेष कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन कुछ लोग भगवान शिव के उग्र रूप नटराज की पूजा भी करते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली मंडल में 1.13 लाख से अधिक मीटर प्रीपेड हुए।

31 July 2025
edit post

पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत

31 July 2025
edit post

बरेली-फर्जी ट्रैफिक चालान से ठगी

31 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.