Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Skanda Sashti Vrat 2024: आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाता है स्कन्द षष्ठी व्रत, यहां जानें पूजा विधि

bareillyonline.com by bareillyonline.com
7 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 12 जून को रखा जाएगा।

By Bharat Mandhanya

Publish Date: Fri, 07 Jun 2024 10:39:14 AM (IST)

Updated Date: Fri, 07 Jun 2024 12:20:40 PM (IST)

Skanda Sashti Vrat 2024: आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाता है स्कन्द षष्ठी व्रत, यहां जानें पूजा विधि
स्कन्द षष्ठी 2024

HighLights

  1. भगवान कार्तिकेय को समर्पित है स्कन्द षष्ठी
  2. 12 जून को रखा जाएगा व्रत
  3. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को रखते है व्रत

Skanda Sashti Vrat 2024 धर्म डेस्क, इंदौर। स्कन्द षष्ठी भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र कार्तिकेय यानी भगवान स्कन्द को समर्पित है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को स्कन्द षष्ठी का व्रत रखा जाता है और भगवान कार्तिकेय का पूजन किया जाता है। इस दिन सूर्यदेव का पूजन करना भी शुभ माना गया है। वहीं स्कन्द षष्ठी का व्रत रखने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है, साथ ही आर्थिक संपन्नता भी बढ़ती है।

इस बार स्कन्द षष्ठी की शुरुआत 11 जून को शाम 5 बजकर 27 मिनट से होगी और अगले दिन यानी 12 जून को शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। हालांकि उदया तिथि को देखते हुए व्रत 12 जून को ही रखा जाएगा।

naidunia_image

कौन है भगवान कार्तिकेय?

हिंदू धर्म में भगवान कार्तिकेय को युद्ध का देवता माना गया है। माना जाता है कि वे देवताओं की सेना के सेनापति है। उन्हें सुब्रमण्यम, स्कंद, कुमार स्वामी और कुमारन के नाम से भी जाना जाता है।

स्कंद षष्ठी पर पूजन विधि

  • प्रात: काल जल्‍दी और उठें और स्‍ननादि एंवं नित्‍यकर्मों से निर्वत्‍त होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें और भगवान सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
  • भगवान गणेश और नवग्रहों के पूजन के बाद भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित करें।
  • स्कंद षष्‍ठी पर भगवान कार्तिकेय की षोडशोपचार विधि से पूजा करनी चाहिए। इस दौरान उन्हें पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य चढ़ाएं और उन्हें भोग लगाएं।
  • भगवान कार्तिकेय की आरती करने के बाद उनकी परिक्रमा करें और प्रसाद वितरित करें।
  • स्कंद षष्ठी पर आवश्यक वस्तुओं का दान भी करना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • स्कंद षष्ठी पर अगर आप उपवास रखते हैं तो इस दिन फलाहार का ही सेवन करना चाहिए, सूर्योदय के बाद भोजन कर सकते हैं।
  • स्कंद षष्ठी पर व्रत के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद
ऑटोमोबाइल

सर्दियों में अपनी कार की कैसे करें देखभाल, ये 5 टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

6 months ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

5 days ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

1 day ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version