• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
Home न्यूज़

Rohini Vrat 2024: क्यों किया जाता है रोहिणी व्रत, जानिए इसका महत्व और नियम

bareillyonline.com by bareillyonline.com
5 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

जैन मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी व्रत को करने से जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 04:07:21 PM (IST)

Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 04:07:21 PM (IST)

Rohini Vrat 2024: क्यों किया जाता है रोहिणी व्रत, जानिए इसका महत्व और नियम
रोहिणी व्रत तिथि और शुभ योग।

HighLights

  1. जैन धर्म में इस व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।
  2. इस दिन भगवान वासुपूज्य की पूजा की जाती है।
  3. रोहिणी व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Rohini Vrat 2024: रोहिणी व्रत और रोहिणी नक्षत्र का आपस में संबंध माना जाता है। जब सूर्योदय के बाद रोहिणी नक्षत्र पड़ता है, तो उस दिन रोहिणी व्रत रखा जाता है। जैन धर्म में इस व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। जैन मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी व्रत को करने से जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कि रोहिणी व्रत क्यों रखा जाता है। साथ ही इस व्रत से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें कौन-सी हैं।

सुख-समृद्धि के लिए

यह व्रत मुख्य रूप से महिलाएं रखती हैं। यह व्रत पुरुष भी करते हैं। पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-शांति के लिए इस व्रत को महिलाएं करती हैं। इस दिन भगवान वासुपूज्य की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन गरीबों को दान देने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

मोक्ष की होती है प्राप्ति

जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी व्रत के प्रभाव से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत को पूरे विधि-विधान और श्रद्धा से करने से व्यक्ति आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। जैन मान्यताओं की मानें, तो रोहिणी व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इन नियमों का करें पालन

  • रोहिणी व्रत के दौरान आपको अपनी पवित्रता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
  • इस व्रत में सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए।
  • रोहिणी व्रत लगातार 3, 5 या 7 वर्ष तक रखा जाना चाहिए।
  • व्रत का उद्यापन करने पर अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। साथ ही भोजन भी कराना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

3 weeks ago
edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

Bareilly डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

2 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version