Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Raksha Bandhan 2024: कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन? इस बार भी रहेगा भद्रा का साया

bareillyonline.com by bareillyonline.com
17 June 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले लड्डू गोपाल को राखी बांधी जाती है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में बहन अपने भाई को रक्षासूत्र बांधती हैं, तो हमेशा उसकी रक्षा होती है। कहा जाता है कि रक्षा सूत्र को हमेशा भाई के दाहिने हाथ में बांधना चाहिए।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 17 Jun 2024 01:13:43 PM (IST)

Updated Date: Mon, 17 Jun 2024 01:13:43 PM (IST)

Raksha Bandhan 2024: कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन? इस बार भी रहेगा भद्रा का साया
रक्षाबंधन 2024 तिथि, शुभमुहूर्त और महत्व।

HighLights

  1. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार है रक्षाबंधन।
  2. रक्षाबंधन पर होगा कई शुभ संयोग का निर्माण होगा।
  3. इस दिन शुभ मुहूर्त देखकर ही करें भाई की कलाई पर राखी बांधें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती हैं और उसके लिए लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन को उपहार देते हैं और उसकी रक्षा करने का वचन देते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार राखी का त्योहार कब मनाया जाएगा और शुभ मुहूर्त, तिथि क्या है।

कब मनाया जाएगा रक्षा बंधन?

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि सुबह 3.44 बजे शुरू होगी और रात 11.55 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, रक्षा बंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस साल रक्षाबंधन भद्रा काल में शुरू होगा। भद्राकाल सुबह 5.53 बजे शुरू होगा और दोपहर 1.32 बजे समाप्त होगा।

कई अद्भुत संयोग का होगा निर्माण

रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इस दिन सुबह 5.53 बजे से 8.10 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक है। इसके अलावा आप शाम 6 बजकर 56 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक प्रदोष काल में भी राखी बांध सकते हैं।

रक्षाबंधन का महत्व

हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भाई-बहन पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। बहनें राखी, रोली, चावल के दाने, मिठाई, दीया और रक्षा सूत्र की थाली तैयार करती हैं। बहनें अपने भाई की आरती उतारती हैं और उसके माथे पर तिलक लगाती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं। भाई अपनी बहनों को प्यार से उपहार देते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

5 days ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

5 days ago
edit post
न्यूज़

BDA नया टाउनशिप बनेगा

5 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

1 week ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version