Navratri 2024 Day 1: नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, सुबह से मंदिरों में उमड़े भक्त… देखिए दिल्ली, अयोध्या, प्रयागराज, काशी के वीडियो


अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह तिथि गुरुवार को सुबह से शुरू हो रही है। श्रद्धा व आस्था के रूप में मनाने जाने वाला नवरात्र पर्व को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Thu, 03 Oct 2024 07:34:31 AM (IST)

Updated Date: Thu, 03 Oct 2024 07:42:04 AM (IST)

मुंबई स्थित श्री मुंबा देवी मंदिर में माता का विशेष श्रृंगार किया गया। (फोटो- ANI)

HighLights

  1. घट स्थापना के साथ आज से नवरात्र पर्व
  2. नौ दिनों तक होगी देवी मां की आराधना
  3. देश के प्रमुख माता मंदिरों में अनुष्ठान

धर्म डेस्क, इंदौर (Navratri 2024 Day 1)। शारदीय नवरात्रि पर्व 03 अक्टूबर से शुरू हो गया। मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शहर-शहर गरबों की शुरुआत भी हो जाएगी।

नवरात्र के पहले दिन देश के प्रमुख माता मंदिरों में सुबह से भक्तों की लंबी कराते हैं। नीचे देखिए दिल्ली के साथ ही प्रयागराज, काशी और मुंबई के वीडियो।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जगह-जगह माता के दरबार सजाकर पूजा अर्चना की जाएगी। चल समारोह के साथ देवी प्रतिमाओं को जगह-जगह दरबार में विराजित की जाएंगी।

साल में आने वाली चार नवरात्रियों में इस नवरात्र पर्व को सबसे खास माना जाता है। इस साल नवरात्रि पर्व पर कई ऐसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं जो काफी शुभ है। इस बार माता पालकी में सवार होकर आएगी।

घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त

रायपुर के पंडित योगेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आश्विन नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। प्रथम दिवस पर घटस्थापना कर जवारे बोए जाएंगे, घटस्थापना ज्योत कलश स्थापना दिन 11.36 से 12 .24 के मध्य अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा।

श्री पंचमी सात अक्टूबर को है। इस दिन माता का विशेष श्रृंगार होता है एवं श्री दुर्गा अष्टमी महाष्टमी पर हवन 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से दुर्गा मंदिर में प्रारंभ होगी।

महानवमी 12 अक्टूबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः छह बजे जवारा विसर्जन एवं कन्या पूजन प्रातः नौ बजे से प्रारंभ होगी। मनोकामना ज्योत कलश हेतु श्रद्धालुओं के नामों की पंजीयन किया जा रहा है।

वीडियो: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थिति अलोपी शंकरी देवी शक्ति पीठ मंदिर में भारी संख्या में भक्त एकत्रित हुए।

वीडियो: वाराणसी स्थित अष्ट भुजी मंदिर में सुबह से भक्तों का ताता लगा है।

वीडियो: अयोध्या के बड़ी देवकाली देवी मंदिर में भक्तो की भीड़।

वीडियो: दिल्ली के छतरपुर में श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में सुबह की आरती।

वीडियो: मुंबई के श्री मुंबा देवी मंदिर में सुबह की आरती।





Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version