• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Mohini Ekadashi 2024: कई सालों बाद मोहिनी एकादशी पर बनने जा रहा है बेहद शुभ योग, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद

bareillyonline.com by bareillyonline.com
8 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Mohini Ekadashi 2024: कई सालों बाद मोहिनी एकादशी पर बनने जा रहा है बेहद शुभ योग, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

ज्योतिषियों के मुताबिक, दशकों बाद मोहिनी एकादशी पर भद्रावास योग बन रहा है। इसके अलावा कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं।

By Ekta Sharma

Publish Date: Wed, 08 May 2024 02:41:10 PM (IST)

Updated Date: Wed, 08 May 2024 02:41:10 PM (IST)

Mohini Ekadashi 2024: कई सालों बाद मोहिनी एकादशी पर बनने जा रहा है बेहद शुभ योग, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद
मोहिनी एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त

HighLights

  1. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
  2. व्रत के पुण्य से भक्त के अनजाने में किए गए सभी पाप दूर हो जाते हैं।
  3. मोहिनी एकादशी पर दुर्लभ भद्रावास योग बन रहा है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mohini Ekadashi 2024: हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। इस वर्ष मोहिनी एकादशी 19 मई को पड़ रही है। इस दिन सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य से भक्त के अनजाने में किए गए सभी पाप दूर हो जाते हैं। भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

ज्योतिषियों के मुताबिक, दशकों बाद मोहिनी एकादशी पर भद्रावास योग बन रहा है। इसके अलावा कई अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

शुभ मुहूर्त

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 18 मई को सुबह 11.22 बजे शुरू होगी और 19 मई को दोपहर 1.50 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण मोहिनी एकादशी 19 मई को मनाई जाएगी। इस दिन पारण का समय 20 मई को प्रातः 05:28 से प्रातः 08:12 तक है।

भद्रावास योग का निर्माण

मोहिनी एकादशी पर दुर्लभ भद्रावास योग बन रहा है। इस दिन भद्रा दोपहर 1.50 बजे तक पाताल लोक में रहेंगी। भद्रा के पाताल लोक में रहने के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। इस दिन सुबह 5.28 बजे से 20 मई को दोपहर 3.16 बजे तक अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post
‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

‘ऑक्सी वन’ का शुभारंभ: बरेली में होगा नया शहर‑भरा वन अभियान

30 July 2025
edit post
बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

बरेली जिले के ITI में दाखिले: सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में सीटें भरने की प्रक्रिया जारी

30 July 2025
edit post

आंवला: तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को रौंदा, गंभीर

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.