• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Mahesh Navami 2024: इस दिन विधि-विधान से करें भगवान शिव की पूजा, जानिए विधि, मुहूर्त और मंत्र

bareillyonline.com by bareillyonline.com
14 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Mahesh Navami 2024: इस दिन विधि-विधान से करें भगवान शिव की पूजा, जानिए विधि, मुहूर्त और मंत्र
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

महेश नवमी पर दुर्लभ वरीयान योग बन रहा है। साथ ही कई अन्य मंगलकारी योग का भी निर्माण हो रहा है। इसी दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, 15 जून को सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

By Ekta Sharma

अपना शहर Bareilly Online

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

Publish Date: Fri, 14 Jun 2024 05:09:16 PM (IST)

Updated Date: Fri, 14 Jun 2024 05:09:16 PM (IST)

Mahesh Navami 2024: इस दिन विधि-विधान से करें भगवान शिव की पूजा, जानिए विधि, मुहूर्त और मंत्र
महेश नवमी तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि।

HighLights

  1. इस तिथि पर शिव जी की पूजा करने से अक्षय फलों की होती है प्राप्ति।
  2. भगवान शंकर और माता पार्वती को समर्पित पर्व।
  3. इस दिन जरूर करना चाहिए शिव चालीसा का पाठ।

धर्म डेस्क, इंदौर। Mahesh Navami 2024: महेश नवमी भगवान शिव को समर्पित पर्व है। हर साल यह त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। माहेश्वरी समुदाय के इस पर्व की अधिक मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को माहेश्वरी समाज का संस्थापक माना जाता है। महेश नवमी के दिन पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखने और भगवान शिव की विशेष पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

महेश नवमी 2024 तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 15 जून 2024 को रात 12:03 बजे शुरू होगी। यह तिथि 16 जून 2024 को रात्रि 02:32 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, महेश नवमी 15 जून 2024 को मनाई जाएगी।

महेश नवमी शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि को वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। इसका निर्माण रात 08 बजकर 12 मिनट से हो रहा है। साथ ही इस दिन रवि योग का भी संयोग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 08 बजकर 14 मिनट से हो रहा है। इस दिन शिववास योग भी बन रहा है। शिववास योग दिन भर रहेगा।

महेश नवमी पूजा विधि

महेश नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।

इसके बाद भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें।

उनका पंचामृत, गंगाजल और शुद्ध जल से अभिषेक करें।

फिर बेलपत्र, चंदन, भस्म, गंगाजल, भांग, सफेद फूल, धतूरा आदि अर्पित करें।

उन्हें त्रिपुंड लगाएं।

देसी घी का दीपक जलाएं।

इस दिन शिव चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है।

इस दिन भगवान शिव के वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए।

शिव मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं नावहेदुः शं नो भवद्विषवः।

ॐ तत्पुरुषाय विद्‍महे, महादेवाय धीमहि तन्नोरुद्र: प्रचोदयात्।।

शिव स्तुति

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।

सदा बसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि।।

भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली में सेटेलाइट फ्लाईओवर का निर्माण: पीलीभीत बाइपास पर जाम से मिलेगी राहत

8 August 2025
edit post

बिजली केबिल जोड़ने से मना करने पर नवाबगंज में लोगों ने बिजलीघर में ताला जड़कर हंगामा किया।

8 August 2025
edit post

बरेली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नाथ परंपरा पर एक भव्य डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना है।

8 August 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.