[ad_1]
ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 21 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान सत्यनारायण का पूजन करना चाहिए। हालांकि इस दौरान कुछ कार्य करने से बचना चाहिए।
By Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 09 Jun 2024 02:06:51 PM (IST)
Updated Date: Sun, 09 Jun 2024 02:13:21 PM (IST)

HighLights
- शुभ मानी जाती है ज्येष्ठ पूर्णिमा
- इन दिन करना चाहिए दान
- व्रत के दौरान कुछ नियमों का करें पालन
Jyeshtha Purnima 2024 धर्म डेस्क, इंदौर। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में कई तिथि-व्रत आते हैं, जिसका अलग-अलग महत्व है। वहीं इसी महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि भी बेहद शुभ फलदायी मानी जाती है। हिंदू शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान करने से इसके शुभ फल मिलते हैं। साथ ही भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी एवं चंद्रदेव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सत्यनारायण भगवान पूजा भी मानी जाती है शुभ
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की पूजा भी शुभ मानी गई है। इस दौरान भगवान सत्यनारायण का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही भगवान को गोपी चंदन और हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। पूजन के दौरान भगवान को पीले वस्त्र और फूल माला अर्पित करें।
कब शुरू होगी पूर्णिमा?
बता दे कि ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 21 जून को सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 22 जून को प्रातः 5 बजकर 7 मिनट पर इसका समापन होगा। इसका व्रत 21 जून को किया जाएगा। हालांकि व्रत रखने के दौरान कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
ये काम करने से बचें
- ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर तामसिक भोजन, जैसे मांस एवं शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इन दिन बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता।
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जीवनसाथी से वाद-विवाद करना अशुभ माना गया है।
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जुए और सट्टे से भी दूर रहना चाहिए।
- इस दिन बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
[ad_2]
Source link