[ad_1]
गयाजी में श्री विष्णुपद के दर्शन और पिंडदान के अलावा भी बहुत कुछ है। गया जी की अधिक पहचान मोक्ष प्राप्ति स्थल के रूप में होने के कारण यहां की पिंडी वेदियों के आसपास बने दर्जनों प्राचीन देवी मंदिरों का प्रचार-प्रसार कम हुआ है। गयाजी जाएं, तो इन मंदिरों के दर्शन भी अवश्य करें।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 15 Sep 2024 02:29:54 PM (IST)
Updated Date: Sun, 15 Sep 2024 02:29:54 PM (IST)

HighLights
- गया जी में 250 से अधिक प्राचीन देवी मंदिर हैं
- कुछ नष्ट हो गए हैं, कुछ अतिक्रमण का शिकार
- गया जी आने वाले लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल
ब्यूरो, गया (बिहार)। 17 सितंबर से पितृपक्ष की शुरुआत होने जा रही है। ये 16 दिन पितरों को समर्पित होते हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंड दान और तर्पण किया जाता है।
पिंडदान के लिए इस धरती पर बिहार के गया जी को उत्तम स्थान माना गया है। मान्यता है कि गया जी मोक्ष प्राप्ति का सबसे अच्छा स्थान है। मोक्ष प्राप्ति के लिए यहां किसी तरह के कठोर तप की जरूरत नहीं है।
यहां किया गया किसी भी तरह का कर्मकांड ही मोक्ष प्राप्ति का माध्यम बन जाता है। हर वर्ष पितृपक्ष के दौरान लाखों की संख्या में लोग यहां आते हैं और पिंडदान करते हैं।
पितृपक्ष के दौरान यहां मेले जैसा माहौल रहता है। इस बार भी स्थानीय प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। एक सर्वसुविधायुक्त टेंट सिटी बसाई गई है, जहां 3000 से अधिक श्रद्धालु ठहर सकते हैं।
गया आने वाली ट्रेनें फुल, पितरों का भी कराया रिजर्वेशन
- गया जी आने वाले लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें फुल हैं। रिजर्वेशन उपलब्ध नहीं है। गया जी आने वाले अपने पितरों के नाम पर भी सीट बुक करते हैं।
- हर वर्ष की तरह इस बार भी रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से गया जी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में अभी से छठ पर्व तक लंबी वेटिंग है।
गया जी के प्रसिद्ध मंदिर
गया जी में भस्मकूट पर्वत पर मां मंगलागौरी विराजती हैं। इनके अलावा पश्चिम से पूरब तक एक सीध में संकटा माई और चामुंडा देवी मंदिर हैं। ये तीनों गया के प्रसिद्ध मंदिर हैं। वहां जाने वाले हर श्रद्धालुओं को तीनों स्थानों पर दर्शन करना चाहिए।
इनके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शेरघाटी में दुल्हिन मंदिर स्थित है। सरकार ने इसे ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया है।
[ad_2]
Source link