[ad_1]
मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा, भगवान ब्रह्मा के कमंडल से उत्पन्न हुई थीं। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है।
By Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 02 May 2024 03:17 PM (IST)
Updated Date: Thu, 02 May 2024 03:17 PM (IST)

HighLights
- इस वर्ष गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को पड़ रही है।
- इस दिन लोग देवी गंगा की पूजा करते हैं।
- घर में मिठाई बनाकर, देवी मां को भोग लगाएं।
धर्म डेस्क, इंदौर। Ganga Saptami 2024: हर साल गंगा सप्तमी का दिन मां गंगा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी गंगा की पूजा करते हैं। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा, भगवान ब्रह्मा के कमंडल से उत्पन्न हुई थीं। इस वर्ष गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को पड़ रही है। इस दिन का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। आइए, जानते हैं इस दिन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली सप्तमी तिथि 13 मई 2024 को शाम 5.20 बजे शुरू होगी। वहीं, यह तिथि अगले दिन यानी 14 मई 2024 को सुबह 6.49 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, गंगा सप्तमी का त्योहार 14 मई 2024 को मनाया जाएगा।
गंगा सप्तमी पूजा विधि
गंगा सप्तमी पूजन मंत्र
ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नमः
गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानाम् शतैरपि। मुच्यते सर्वपापेभ्यो, विष्णुलोके स गच्छति
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
[ad_2]
Source link