• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Char Dham Yatra 2024 News: चार धाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ा, रील बनाने पर भी रोक

bareillyonline.com by bareillyonline.com
17 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Char Dham Yatra 2024 News: चार धाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ा, रील बनाने पर भी रोक
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

अब चारों धाम में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में कोई भी श्रद्धालु वीडियोग्राफी नहीं कर सकेगा और इंटरनेट मीडिया के लिए रील नहीं बना सकेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Fri, 17 May 2024 07:30:14 AM (IST)

Updated Date: Fri, 17 May 2024 08:01:52 AM (IST)

Char Dham Yatra 2024 News: चार धाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ा, रील बनाने पर भी रोक
परिसर में मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित नहीं होगा।

HighLights

  1. Char Dham Yatra 2024 News: 10 मई से शुरू हुई है चार धाम यात्रा
  2. Char Dham Yatra 2024: रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के पहुंचने से बिगड़ी व्यवस्था
  3. Char Dham Yatra Update: मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में रील बनाना प्रतिबंधित

एजेंसी, देहरादून (Char Dham Yatra 2024 News)। चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की भारी संख्या के कारण उत्तराखंड प्रशासन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा खबर यह है कि चार धाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही वीडियो शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने यह कदम उठाए हैं, ताकि आम जनता को दर्शन में परेशानी ना हो। बता दें, 10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस कारण व्यवस्था गड़बड़ा गई है।

naidunia_image

Char Dham Yatra 2024 News: चार धाम यात्रा ताजा समाचार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर लिए गए निर्णयों की सूचना दी।
  • सभी राज्यों से यह भी अनुरोध किया गया है कि चारधाम यात्रा के लिए अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था की गई है।
  • नई व्यवस्था के अनुसार, अब चारों धाम में मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में कोई भी श्रद्धालु वीडियोग्राफी नहीं कर सकेगा और इंटरनेट मीडिया के लिए रील नहीं बना सकेगा।
  • यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारों धामों में जो क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही उन्हें दर्शन के लिए भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेश पर 19 मई तक रोक

बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑफलाइन पंजीकरण पर अगले तीन दिन भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

naidunia_image

वीडियोग्राफी पर इसलिए बैन

चारों धाम में वीडियोग्राफी करने वाले स्थान पर काफी भीड़ एकत्र हो जाती है। इससे अन्य श्रद्धालुओं को असुविधा होती है।

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली बिजली संकट: व्यापार मंडल का 10 दिन का अल्टीमेटम, न समाधान तो बरेली बंद की चेतावनी

31 July 2025
edit post

तुलसीदास जयंती 2025: बरेली में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया पर्व

31 July 2025
edit post

बुधवार रात दंपती से लूट के बाद महिला की हत्या

31 July 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.