• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Chaitra Navratri 2024 Day 9: मां सिद्धिदात्री को समर्पित है नवरात्र का नौवां दिन, जानिए इनका स्वरूप और पूजा विधि

bareillyonline.com by bareillyonline.com
16 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Chaitra Navratri 2024 Day 9: मां सिद्धिदात्री को समर्पित है नवरात्र का नौवां दिन, जानिए इनका स्वरूप और पूजा विधि
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

चैत्र नवरात्र के नौवें दिन को महानवमी-दुर्गा नवमी कहा जाता है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 04:28 PM (IST)

Updated Date: Tue, 16 Apr 2024 04:30 PM (IST)

Chaitra Navratri 2024 Day 9: मां सिद्धिदात्री को समर्पित है नवरात्र का नौवां दिन, जानिए इनका स्वरूप और पूजा विधि
नवरात्र का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित।

HighLights

  1. मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार सिद्धियां प्रदान करती हैं।
  2. पूजा के बाद हवन करें और कन्या पूजन करें।
  3. कन्या पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोलें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024 Day 9: चैत्र नवरात्र का त्योहार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की विशेष पूजा का विधान है। इसके साथ ही व्रत भी रखा जाता है। नवरात्र के आखिरी दिन हवन करके कन्या पूजन किया जाता है। इस बार चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल को शुरू हुए और 17 अप्रैल को समाप्त होंगे। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन को महानवमी-दुर्गा नवमी कहा जाता है। महानवमी के दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार सिद्धियां प्रदान करती हैं।

मां सिद्धिदात्री पूजा विधि

  • स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद मां सिद्धिदात्री की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें।
  • मां की मूर्ति को स्नान कराएं और उन्हें वस्त्र अर्पित करें।
  • सिन्दूर, अक्षत, फूल, माला, फल, मिठाई आदि चढ़ाएं।
  • मां सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाएं और कमल का फूल चढ़ाएं।
  • ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः मंत्र का जाप करें।
  • इसके बाद मां सिद्धिदात्री की आरती करें।
  • पूजा के बाद हवन करें और कन्या पूजन करें।
  • कन्या पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोलें।
  • मां सिद्धिदात्री स्वरूप

    माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं। मां सिद्धिदात्री भगवान विष्णु की प्रिय लक्ष्मी की तरह कमल पर विराजमान हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। मां सिद्धिदात्री के हाथों में कमल, शंख, गदा, सुदर्शन चक्र भी है। सिद्धिदात्री देवी सरस्वती का भी एक रूप हैं। भगवान शिव ने भी देवी सिद्धिदात्री की कृपा से ही सभी सिद्धियां प्राप्त की थीं।

    मां दुर्गा के इस रूप की पूजा ऋषियों, यक्षों, देवताओं, राक्षसों, साधकों, किन्नरों और गृहस्थ आश्रमों में रहने वाले भक्तों द्वारा की जाती है।

    डिसक्लेमर

    ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

    [ad_2]

    Source link

    Categories

    • बरेली न्यूज़
    • बरेली बिज़नेस
    • बरेली ब्लॉग
    edit post

    बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

    30 July 2025
    edit post

    बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

    30 July 2025
    edit post

    उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

    30 July 2025

    Upload

    Register

    Login

    Helpline

    No Result
    View All Result
    • बरेली न्यूज़
    • बरेली ब्लॉग
    • बरेली बिज़नेस
    • Contact

    © 2025 Bareilly Online bareillyonline.