• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Chaitra Navratri 2024 Bhog: नौ दिनों तक नौ देवियों को लगाएं उनके प्रिय भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

bareillyonline.com by bareillyonline.com
9 April 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Chaitra Navratri 2024 Bhog: नौ दिनों तक नौ देवियों को लगाएं उनके प्रिय भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मान्यता है कि नौ देवियों को उनका पसंदीदा भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए, जानते हैं कि किस दिन किस देवी को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

By Ekta Sharma

अपना शहर Bareilly Online

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

Publish Date: Tue, 09 Apr 2024 01:07 PM (IST)

Updated Date: Tue, 09 Apr 2024 01:07 PM (IST)

Chaitra Navratri 2024 Bhog: नौ दिनों तक नौ देवियों को लगाएं उनके प्रिय भोग, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि
नौ दिनों तक लगाएं अलग-अलग तरह के भोग।

HighLights

  1. नौ देवियों को अलग-अलग तरह का भोग लगाना चाहिए।
  2. नौ देवियों को उनका पसंदीदा भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
  3. मां शैलपुत्री को हलवा और रबड़ी का भोग लगाना चाहिए।

धर्म डेस्क, इंदौर। Chaitra Navratri 2024 Bhog: 9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विशेष पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। चैत्र नवरात्र के दौरान नौ देवियों को अलग-अलग तरह का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि नौ देवियों को उनका पसंदीदा भोग लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए, जानते हैं कि किस दिन किस देवी को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

चैत्र नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा के दौरान गाय के घी से बना हलवा और रबड़ी का भोग लगाना चाहिए।

दूसरे दिन

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी के भोग में चीनी और पंचामृत शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि यह भोग लगाने से साधक को अच्छी सेहत और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है।

तीसरे दिन

चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने के बाद उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता है।

चौथे दिन

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।

पांचवें दिन

पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाने की परंपरा है। इससे व्यक्ति के व्यापार और करियर में तरक्की होती है।

छठवें दिन

छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। इस दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाना सर्वोत्तम माना जाता है। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती है।

सातवें दिन

सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन सुबह पूजा के बाद मां कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

आठवें दिन

चैत्र नवरात्र के आठवें दिन महागौरी को नारियल का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नौवें दिन

चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन यानी नौवें दिन आप मां सिद्धिदात्री को पूड़ी, खीर या हलवे का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों को अर्पित करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

MAUPOKER: Arena Para Master yang Ingin Tantangan Sejati

7 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT Buka Slot Anti Gagal, Gaskeun Lah!

1 October 2025
edit post

Situs GADUNSLOT 2025, Slot Gacor Asli Bukan Hoax! Depo QRIS Langsung Jalan

1 October 2025

UPLOAD

LOGIN

REGISTER

HELPLINE

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.