• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Buddha Purnima 2024: इस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन नियम

bareillyonline.com by bareillyonline.com
13 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Buddha Purnima 2024: इस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन नियम
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मुख्य रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है। इसी शुभ तिथि पर गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।

By Ekta Sharma

Publish Date: Mon, 13 May 2024 04:41:44 PM (IST)

Updated Date: Mon, 13 May 2024 04:41:44 PM (IST)

Buddha Purnima 2024: इस दिन मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन नियम
कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा?

HighLights

  1. इस दिन नहाने के पानी में गंगा मिलाकर स्नान करते हैं।
  2. इस दिन बोधि वृक्ष के पास दूध डाला जाता है।
  3. इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।

धर्म डेस्क, इंदौर। Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बौद्ध धर्म के लोगों के लिए खास माना जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध की शिक्षाओं का पालन किया जाता है और उनकी विशेष पूजा की जाती है। बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मुख्य रूप से पूर्वी एशिया और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है। इसी शुभ तिथि पर गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।

गौतम बुद्ध ने 35 वर्ष की आयु में निर्वाण प्राप्त कर लिया था। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को मनाई जाएगी।

बुद्ध पूर्णिमा तिथि

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की तिथि 22 मई 2024, बुधवार को शाम 6.47 बजे शुरू होगी। वहीं, यह तिथि अगले दिन यानी गुरुवार, 23 मई 2024 को शाम 7.22 बजे समाप्त होगी। इस तरह बुद्ध पूर्णिमा पर्व 23 मई 2024 को मनाया जाएगा।

बुद्ध पूर्णिमा पूजन नियम

  • बुद्ध पूर्णिमा के दौरान भक्त अपने घरों की सफाई करके दिन की शुरुआत करते हैं।
  • कुछ लोग इस दिन नहाने के पानी में गंगा मिलाकर स्नान करते हैं।
  • इस दिन पूरे घर में गंगाजल छिड़का जाता है।
  • मोमबत्ती या दीपक जलाए जाते हैं और घरों को फूलों से सजाते हैं।
  • हल्दी, रोली या कुमकुम से प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक बनाएं।
  • इस दिन बोधि वृक्ष के पास दूध डाला जाता है।
  • जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़े भी दान करें।
  • इस दिन तामसिक चीजों से दूर रहें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.