• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Bhaum Pradosh 2024: भौम प्रदोष की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, मिलेगा पूर्ण फल

bareillyonline.com by bareillyonline.com
2 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Bhaum Pradosh 2024: भौम प्रदोष की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, मिलेगा पूर्ण फल
6
SHARES
36
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इस बार प्रदोष व्रत 4 जून 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा।

By Ekta Sharma

Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 12:40:52 PM (IST)

Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 12:54:55 PM (IST)

Bhaum Pradosh 2024: भौम प्रदोष की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, मिलेगा पूर्ण फल
भौम प्रदोष व्रत पूजन सामग्री लिस्ट

HighLights

  1. इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करते हैं।
  2. भगवान शिव की पूजा करने से सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
  3. इस बार प्रदोष व्रत 4 जून 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Bhaum Pradosh 2024: प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत उस दिन मनाया जाता है, जब त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल में व्याप्त होती है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। इस बार प्रदोष व्रत 4 जून 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा।

मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है, लेकिन व्रत करने से पहले पूजन सामग्री अवश्य एकत्र कर लें।

भौम प्रदोष व्रत पूजन सामग्री

लाल या पीला गुलाल, पवित्र जल, दूध, शहद, गंगाजल, कलावा, अक्षत, चिराग, सफेद मिठाई, फल, कनेर का फूल, आसन, फूल, भाग, सफेद चंदन, धतूरा, धागा, बेल पत्र, पंचमेवा, कपूर, घी, नया वस्त्र, धूपबत्ती, शिव चालीसा, शंख, हवन, प्रदोष व्रत कथा की पुस्तक, घंटा, हवन सामग्री।

प्रदोष व्रत तिथि और पूजा समय

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 4 जून को दोपहर 12.18 बजे हो रही है। यह तिथि 4 जून को रात 10:01 बजे समाप्त हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस बार प्रदोष व्रत 4 जून को रखा जाएगा।

इसके अलावा, उनकी पूजा 7.16 बजे से 9.18 बजे के बीच होगी। बता दें, इस दिन पूजा प्रदोष काल में ही करनी चाहिए, इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

फरीदपुर-लूटपाट की कोशिश में महिला घायल

31 July 2025
edit post

रामपुर बाग में जमीन खरीदना लखनऊ के गोमतीनगर जितना महंगा

31 July 2025
edit post

शक्ति मिशन के तहत जागरूकता

31 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.