• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Ashunya Shayan Vrat 2024: पत्नी की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अशून्य शयन व्रत, पढ़ें तिथि, विधि और महत्व

bareillyonline.com by bareillyonline.com
21 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Ashunya Shayan Vrat 2024: पत्नी की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अशून्य शयन व्रत, पढ़ें तिथि, विधि और महत्व
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

शास्त्रों में बताया गया है कि जो पुरुष इस व्रत को करते हैं, उनकी पत्नियों को लंबी उम्र आशीर्वाद मिलता है।

By Ekta Sharma

Publish Date: Tue, 21 May 2024 02:54:04 PM (IST)

Updated Date: Tue, 21 May 2024 04:02:40 PM (IST)

Ashunya Shayan Vrat 2024: पत्नी की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अशून्य शयन व्रत, पढ़ें तिथि, विधि और महत्व
क्यों किया जाता है अशून्य शयन व्रत?

HighLights

  1. अशून्य शयन का व्रत महिलाओं की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।
  2. इस व्रत को करने से पति-पत्नी का जीवन भर साथ रहता है।
  3. अशून्य शयन व्रत 22 जुलाई, सोमवार को रखा जाएगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Ashunya Shayan Vrat 2024: जल्द ही चातुर्मास शुरू होने वाला है। इन चार महीनों में हर महीने कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को अशून्य शयन व्रत रखा जाता है। इस व्रत की शुरुआत सावन माह से होती है। भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को यह व्रत करने की परंपरा है। जिस तरह महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। उसी तरह अशून्य शयन का व्रत महिलाओं की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो पुरुष इस व्रत को करते हैं, उनकी पत्नियों को लंबी उम्र आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत का जिक्र कई पुराणों में मिलता है।

कब रखा जाएगा अशून्य शयन व्रत

हेमाद्रि और निर्णयसिन्धु में उल्लेख है कि अशून्य शयन द्वितीया का व्रत करने से दांपत्य जीवन में आत्मविश्वास आता है। इससे जीवन हमेशा सुखी बना रहता है, साथ ही खुशियां आती हैं। साल 2024 में अशून्य शयन व्रत 22 जुलाई, सोमवार को रखा जाएगा।

इस तरह करें व्रत

शाम को चंद्रमा निकलने पर चंद्रमा को जल में चावल, दही और फल डालकर अर्घ्य दें। तृतीया के दिन किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं और उसका आशीर्वाद लें। उसे मीठा फल दें। इस व्रत को करने से आपका दांपत्य जीवन हमेशा सुख-समृद्धि से भरा रहता है। इतना ही नहीं, पत्नी की आयु भी लंबी होती है।

अशून्य शयन व्रत महत्व

यह व्रत पुरुषों द्वारा किया जाता है। इस व्रत को करने से पति-पत्नी का जीवन भर साथ रहता है और रिश्ते मजबूत होते हैं। अशून्य शयन द्वितीया का अर्थ है – बिस्तर पर अकेले न सोना। जिस तरह महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उसी तरह पुरुषों को भी अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, पति-पत्नी के रिश्ते मधुर बने रहें, इसके लिए अशून्य शयन द्वितीया का यह व्रत बहुत महत्वपूर्ण है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

  • ABOUT THE AUTHOR
    Author

    एकता शर्मा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं और बीते 2 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है। साल 2022 से जागरण न्यू मीडिया (JNM) से जुड़ी हैं और Naiduni …

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली मंडल में 1.13 लाख से अधिक मीटर प्रीपेड हुए।

31 July 2025
edit post

पथरी के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत

31 July 2025
edit post

बरेली-फर्जी ट्रैफिक चालान से ठगी

31 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.