[ad_1]
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अवश्य अर्पित करें, क्योंकि यह उनका पसंदीदा भोग है।
By Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 11:54:43 AM (IST)
Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 11:54:43 AM (IST)

HighLights
- इस दिन व्रत रखने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
- विष्णु जी को पीली मिठाई जरूर चढ़ाएं।
- समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए।
धर्म डेस्क, इंदौर। Apara Ekadashi 2024: सनातन धर्म में अपरा एकादशी का व्रत बहुत विशेष माना जाता है। इस दिन श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस बार अपरा एकादशी 2 जून 2024 यानी आज मनाई जा रही है। कहा जाता है कि जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं, उन्हें भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए एकादशी का व्रत जरूर रखना चाहिए। इस दिन श्रीहरि को उनका पसंदीदा भोग भी लगाना चाहिए।
पंचामृत का भोग लगाएं
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत अवश्य अर्पित करें, क्योंकि यह उनका पसंदीदा भोग है। मान्यता है कि भगवान को पंचामृत का भोग लगाने से घर में हमेशा धन-संपदा और समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
पंजीरी का भोग लगाएं
अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि श्रीहरि को पंजीरी का भोग बहुत प्रिय होता है। ऐसे में एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग अर्पित करने से अशुभ ग्रहों के दुष्प्रभाव से राहत मिलती है। जीवन में शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
पीली मिठाई का भोग लगाएं
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि श्रीहरि को पीला रंग बहुत पसंद है। ऐसे में विष्णु जी को पीली मिठाई जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’
[ad_2]
Source link