• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

| कांस 2024 के रेड कारपेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, लाल परी बनकर मचाया धमाल – Hindi News | Live News in Hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
17 May 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
| कांस 2024 के रेड कारपेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, लाल परी बनकर मचाया धमाल – Hindi News | Live News in Hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

कांस 2024 के रेड कारपेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, लाल परी बनकर मचाया धमाल

Photo – Instagram

Loading

मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में एक के बाद एक इंडियन एक्ट्रेसस अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कांस फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का रेड कारपेट लुक वायरल हो रहा हैं।  

एक्ट्रेस का लुक
उर्वशी रौतेला लाल परी बनकर कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट धमाल मचाते दिखाई दे रही हैं। इस ड्रेस वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मिनिमम मेकअप किया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कांस 2024 कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की तुलना ऐश्वर्या राय से की जा रही हैं।

 
यूजर्स का रिएक्शन
उर्वशी रौतेला की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इस खूबसूरत हसीना को देख कर एक गाना याद आ गया है कि हर जगह अब दिखे तू अपने दिल का भी काम तमाम है। दूसरे यूजर ने लिखा कि रेड गाउन में उर्वशी रौतेला डिज्नीलैंड प्रिंसेस की तरह लग रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि आप ग्रीक रानियों की तरह लग रही हैं। आपकी हेयर स्टाइल बहुत सुंदर हैं।

बता दें कि उर्वशी रौतेला के अलावा ऐश्वर्या राय का रेड कारपेट लुक वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर की इयररिंग्स और मिनिमम मेकअप किया। इन फोटोज को देखकर फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने हाल ही में ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। दीप्ति सधवानी ने कांस फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थीं। इस दौरान दीप्ति गेंदे के फूल सी गाउन ड्रेस में दिखाई दीं।

अहम रोल अदा करेंगी कियारा आडवाणी
कान्स फिल्म महोत्सव में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसकी मेजबानी का पूरा जिम्मा वैनिटी फेयर उठाएगा। इस कार्यक्रम में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान किया होता है।

कांस में चार चांद लगा सकते हैं ये स्टार
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के बाद अब एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। अदिति ने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। वहीं कहा जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडीज, प्रतीक बब्बर और छाया कदम भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.