Menu
Call us
Whatsapp
Call us
Whatsapp
Menu
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
News
Bareilly Business
Add Post
Register
Login
Home न्यूज़

Twitter (X) Down Outages Reason Update; Elon Musk | Business News | आधा घंटा आउटेज के बाद शुरू हुई X सर्विस: फीड रिफ्रेश करने में हो रही थी परेशानी, ऐप यूजर्स ने सबसे ज्यादा समस्या रिपोर्ट की

bareillyonline.com by bareillyonline.com
28 August 2024
in न्यूज़
4 0
0
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बुधवार (28 अगस्त) को सुबह करीब 8:24 से करीब 9:00 बजे तक कई आउटेज की शिकायतें दर्ज की गई। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में कई यूजर्स को वेब और ऐप दोनों वर्जन पर X को एक्सेस करने और फीड रिफ्रेश करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

डाउनडिटेक्टर.इन, वेबसाइटों और ऑनलाइन सर्विसेज के रियल टाइम में आउटेज यानी समस्याओं को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है। इसके मुताबिक, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर, कटक, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में सबसे ज्यादा लोगों ने समस्या रजिस्टर की है। इसके अलावा, पटना, लखनऊ, जयपुर समेत कई शहरों में लोगों ने आउटेज रिपोर्ट की है।

सुबह 8:24 बजे के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा समस्याएं दर्ज की हैं।

सुबह 8:24 बजे के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा समस्याएं दर्ज की हैं।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में X पर समस्या रजिस्टर करने वाले जगह।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में X पर समस्या रजिस्टर करने वाले जगह।

70% लोगों को ऐप कनेक्शन के चलते दिक्कत
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, लगभग 70% लोगों को ऐप में समस्याएं हो रही हैं। वहीं 27% लोगों को वेब में एक्सेस करने में समस्याएं हो रही है और लगभग 3% ने बताया है कि उन्हें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत हो रही है।

X के 33 करोड़ से ज्यादा यूजर
स्टैटिस्टा के अनुसार दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ यूजर्स हैं। अमेरिका में 9.5 करोड़ और भारत में इसके 2.7 करोड़ यूजर्स है। हर रोज करीब 50 करोड़ पोस्ट किए जाते हैं। इसे जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था। 27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने इसे 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था। आज के हिसाब से ये रकम करीब 3.6 लाख करोड़ रुपए होती है।

इससे पहले 26 अप्रैल को हुआ था डाउन
इससे पहले 26 अप्रैल को दोपहर 1.15 बजे डाउन हो गया था। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत में कई यूजर्स को वेब और ऐप दोनों वर्जन पर X (पूर्व में ट्विटर) को एक्सेस करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा था।डाउनडिटेक्टर.इन, वेबसाइटों और ऑनलाइन सर्विसेज के रियल टाइम में आउटेज यानी समस्याओं को ट्रैक करने वाला एक प्लेटफॉर्म है। पूरी खबर पढ़ें​​​​​​​…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Trending Now

edit post
न्यूज़

बरेली में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता और सौतेले भाई को कार से कुचलकर मार डाला।

2 days ago
edit post
न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून 2025 को बरेली का दौरा करेंगी

6 days ago
edit post
न्यूज़

राशन की दुकानों पर नमक वितरण का मामला गरमाया, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

2 weeks ago
edit post
न्यूज़

कांवड़ यात्रा और मोहर्रम की तैयारी

2 days ago
No Result
View All Result
  • न्यूज़
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पोर्ट्स
  • व्रत त्यौहार
  • ऑटोमोबाइल
  • हैल्थ
  • ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.

Go to mobile version