• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

गर्मी की वजह से हो रही है तलवों में जलन तो क्या करें? जानें ये 5 उपाय | tips to get rid of feet burning due to heat in hindi

bareillyonline.com by bareillyonline.com
11 June 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
गर्मी की वजह से हो रही है तलवों में जलन तो क्या करें? जानें ये 5 उपाय | tips to get rid of feet burning due to heat in hindi
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Tips to Get Rid of Feet Burning in Hindi: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने सभी को परेशान कर रखा है। इस गर्मी में लोगों का बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। गर्मी और धूप की वजह से लोगों को लू, डायरिया, चक्कर आना और सिरदर्द जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को गर्मी की वजह से जलन जैसी समस्या भी हो जाती है। खासकर, हथेलियों और तलवों पर जलन होना आम है। अगर आपको भी गर्मी की वजह से तलवों पर जलन का अनुभव हो रहा है, तो ऐसे में आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेया शर्मा से जानते हैं कि गर्मी की वजह से हो रही तलवों में जलन तो क्या करें?

1. नीलगिरी के तेल

आयुर्वेद में नीलगिरी तेल का उपयोग कई समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है। अगर गर्मी की वजह से आपके तलवों या पैरों में जलन हो रही है, तो भी आप नीलगिरी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोते समय तलवों की नीलगिरी तेल से मालिश कर सकते हैं। इससे आपके तलवों को ठंडक मिलेगी और जलन भी शांत होगी। आपको बता दें कि नीलगिरी तेल की तासीर ठंडी होती है, जो तलवों की जलन को शांत करने में मदद करता है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- बालों पर नीलगिरी तेल (यूकेलिप्टस ऑयल) लगाने के 6 फायदे और सही तरीका

2. नारियल तेल

नारियल तेल की तासीर भी ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों के लिए इस तेल को काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग शरीर की मालिश करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके तलवों पर गर्मी की वजह से जलन हो रही है, तो भी आप नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल तेल शरीर को ठंडक प्रदान करने में मदद करता है। आप रात को नारियल तेल को तलवों पर लगा सकते हैं। इससे जलन में आराम मिलेगा। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

3. चंदन पाउडर पेस्ट

गर्मी की वजह से तलवों में जलन महसूस हो रही है, तो आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप चंदन पाउडर लें। अब इसमें गुलाब जल या पानी मिलाएं। इस पेस्ट को तलवों पर लगाएं। आधे घंटे के लिए तलवों को ऐसे ही छोड़ दें। फिर आप तलवों को पानी से साफ कर सकते हैं। चंदन की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करता है। आयुर्वेद में चंदन पाउडर का उपयोग त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है।

4. मुल्तानी मिट्टी पेस्ट

अक्सर लोग खूबसूरती बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी तासीर में ठंडी होती है। अगर आपको तलवों पर जलन हो रही है, तो आप मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट को तलवों पर लगाने से जलन को शांत करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको भी जलन की समस्या है, तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडक के लिए चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं? जानें 5 आसान तरीके

5. गुलकंद खाएं

गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियों से बना होता है। यह बेहद ठंडा होता है। गर्मियों में गुलकंद का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। गुलकंद खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। अगर आपके तलवों में जलन हो रही है, तो भी गुलकंद का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए आप रोजाना 1-2 चम्मच गुलकंद का सेवन कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.