सफर के दौरान अपनाएं ये 5 उपाय, आएगी गहरी और सुकून भरी नींद | tips for better sleep during travel in hindi


एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हमें ट्रेवल करना होता है। कुछ लोगों को तो काम के चलते लगातार सफर करना पड़ता है। सफर में अगर आपकी नींद पूरी न हो तो ऐसे में आपको कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। नींद पूरी न होने के कारण लोगों को थकान व कमजोर बन रह सकती है। साथ ही, आप किसी भी काम में फोक्स नहीं कर पाते हैं। इसके अलावा, आपका स्लीप पैर्टन में गड़बड़ी से आपको स्ट्रेस व तनाव हो सकता है। ऐसे में आपको सफर में भी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। नींद से ही शरीर की कोशिकाएं दोबारा रिपेयर होती है। साथ ही आपके शरीर का एनर्जी का लेवल बेहतर होता है। इस लेख में आगे जानेगें कि सफर के दौरान आपको बेहतर नींद के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए। 

सफर में नींद न आने पर अपनाएं ये उपाय – Tips For Better Sleep During Travel In Hindi 

संतुलित आहार का सेवन करें

सफर के दौरान सुपाच्य भोजन करें। मसालेदार और तले-भुने खाने से आपकी पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है। सफर में जाने से पहले और सफर के दौरान संतुलित आहार को ही डाइट में शामिल करें। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे आपकी नींद में प्रभावित नहीं होती है।

 

नींद के पैर्टन को बनाएं रखें 

यात्रा की थकान को कम करने के लिए आपको सफर के दौरान भी अपनी नींद के पैर्टन को ब्रेक नहीं करना चाहिए। सफर के दौरान भी आप रात में कुछ घंटों की नींद अवश्य लें। शरीर के एक बायोलॉजिकल क्लॉक होती है, आप जिस समय पर रोजाना सोते हैं, शरीर आपको उसी समय आपके शरीर में नींद के हार्मोन एक्टिव होते हैं। 

गहरी सांस लेना 

सफर के दौरान jकई बार आपको कंफर्टेबल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आप खुद को असहज महसूस करते हैं, जिसकी वजह से आपको नींद नहीं आती है। ऐसे में आपको अपनी असहजता पर फोकस नहीं करना चाहिए। सफर में आराम से लेटे और गहरी सांस लें। इससे आपके ब्रेन को ऑक्सीजन मिलती है और आपके विचार धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। ऐसे में आपको आराम से नींद आ जाएगी। 

सफर में जाने से पहले तकिया और कंबल पैक करें 

अगर आप रात में सफर कर रहे हैं या लंबी यात्रा कर रहें हैं तो ऐसे में तकिया और कंबल पैक करना न भूलें। कई बार कुछ लोगों को अपने तकिए पर ही नींद आती है। ऐसे में आप सफर के दौरान सहजता बनाए रखने के लिए अपने तकिए व कंबल को पैक कर साथ में ले जाएं। 

सफर में जाते समय आरामदायक कपड़े पहनें 

सफर में जाते समय आप आरामदायक कपड़े पहनें। इससे आपको सफर के दौरान ज्यादा परेशानी नहीं होगी। साथ ही, रात को सोते समय आपको कपड़े बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आरामदायक कपड़ों में आपको जल्द नींद आएगी। 

इसे भी पढ़ें: नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक टिप्स

सफर के दौरान थकान से बचने के लिए आपको नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ज्यादा कैफीन या अल्कोहल का सेवन न करें। इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। साथ ही, सफर में आप दूसरे लोगों से बात करें। इससे आपको यात्रा बोझिल नहीं लगेगी। 



Source link

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Exit mobile version