• Whatsapp
  • Phone
  • Bareilly News
  • Bareilly Business
  • Register
  • Login
  • Add Post
ADVERTISEMENT
Home बरेली न्यूज़

Super Fruits For Health | बदल गया है अब मौसम ! कभी गर्मी और कभी सर्दी के इस दौर में खाएं ये 5 खास प्रकार के फल, जानिए

bareillyonline.com by bareillyonline.com
2 March 2024
in बरेली न्यूज़
4 0
0
Super Fruits For Health | बदल गया है अब मौसम ! कभी गर्मी और कभी सर्दी के इस दौर में खाएं ये 5 खास प्रकार के फल, जानिए
6
SHARES
35
VIEWS
WhatsappFacebookTwitterThreads

[ad_1]

Super Foods, Weather Change

बदलते मौसम में खाएं ये फल (सोशल मीडिया फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दी (Winter) के जाने के बाद गर्मी (Summar) आने से पहले ही मौसम में अलग बदलाव (Weather Change) हुआ है कहीं बारिश हो रही है तो कभी तेज गर्मी लगने लगी है। इतना ही नहीं इस मौसम में ठंडी हवाओं के चलने से मौसम कैसा है इसका अनुमान लगा पाना मुश्किल होता है। इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से लेकर संक्रमण की बीमारियां घेर लेती है। इस मौसम में खुद की इम्युनिटी को मजबूत करना चाहते है तो ये 5 प्रकार के मौसमी फलों का सेवन आप कर सकती है। इससे आपको इन बीमारियों का खतरा नहीं सताएगा।

इन फलों को डाइट में करें शामिल

अपनी सेहत को अच्छी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए इन फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए, आइए जानते है इनके बारे में 

1- संतरा (Orange)

सर्दी के मौसम जाने के बाद गर्मी की दस्तक होने लगती है ऐसे में संतरें की भरमार मार्केट में नजर आती है अगर आप रोजाना डाइट में संतरे को शामिल करते है तो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। संतरे में विटामिन-ए, पोटेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते है। संतरे में नींबू के बाद विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

2- कीवी (Kiwi)

सर्दी के मौसम में कीवी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इस फल में कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इस फल में फाइबर, पोटेशियम और फोलेट की मात्रा भी ज्यादा होती है जो सेहत के लिए सही माना जाता है।

3- अनार (pomegranate)

सेहत के लिए बदलते मौसम में अनार का सेवन करते है तो फायदा दिलाता है। इस फल में  विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। अनार का सेवन करने सेशरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। 

यह भी पढ़ें

4-आंवला (Amla)

बदलते मौसम के साथ आप बाजार में मिलने वाले आंवले का सेवन का करते है तो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है तो इम्यूनिटी को स्ट्रॉंग करते है। इतना ही नहीं आंवला में फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। 

5-अंगूर (Grapes)

अगर बदलते मौसम में आप अंगूर का सेवन करते है तो यह कई तरह से सेहत को हेल्दी बनाती है। इसमें  विटामिन-सी, विटामिन के और कैल्शियम होते है जो शरीर को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। अंगूर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

Grapes Health, Health Diet

                                                            अंगूर खाने के फायदे (फोटो -सोशल मीडिया)

इन सभी फलों का सेवन अगर आप करते है तो कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने के साथ आपकी सेहत भी अच्छी बनती है।



[ad_2]

Source link

Categories

  • बरेली न्यूज़
  • बरेली बिज़नेस
  • बरेली ब्लॉग
edit post

बरेली के विकास भवन में 24 घंटे से बिजली गुल

30 July 2025
edit post

बरेली नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुलासा

30 July 2025
edit post

उत्तर प्रदेश ITI में पहले दो चरणों में दाखिला

30 July 2025

Upload

Register

Login

Helpline

No Result
View All Result
  • बरेली न्यूज़
  • बरेली ब्लॉग
  • बरेली बिज़नेस
  • Contact

© 2025 Bareilly Online bareillyonline.