[ad_1]
Which Yoga Is Best For Conceiving: मां बनना हर महिला के लिए खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन फर्टिलिटी इशुज के कारण कई महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। इसे खराब खानपान और खराब लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जा सकता है। इसके अलावा कई आंतरिक समस्याएं भी कंसीव न कर पाने का कारण बन सकती हैं। ऐसे में योगासन करना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। कई ऐसे योगासन हैं जिनके अभ्यास से आप नेचुरली कंसीव कर सकती हैं। इन योगासन के बारे में जानकारी देते हुए योगा एक्सपर्ट काम्या ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसे योगासन बताए हैं, जो आप सोने से पहले कर सकते हैं। आइए लेख में जानें इन योगासन के बारे में।
जल्द कंसीव करने के लिए लाइफस्टाइल में शामिल करें ये योगासन- Yogasan For Fast Conceiving
बद्ध कोणासन- Baddha Konasana
बद्ध कोणासन करने से आपको जल्दी कंसीव करने में मदद मिलेगी। यह आसन आपको क्लॉक वाइज और एंटी क्लॉक वाइज दोनों बार 10-10 राउंड करने हैं। यह ओवरी को हेल्दी रखने में मदद करता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में राहत देता है। इसके साथ ही रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए भी यह आसन फायदेमंद होता है। इस आसन को आप रोज रात सोने से पहले 10-10 के सेट में कर सकते हैं।
अर्ध हलासन- Ardha Halasana
अर्ध हलासन भी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह ओव्युलेशन को आसान बनाने में मदद करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से एग क्वालिटी बेहतर होती है। यह जल्दी कंसीव करने में भी मदद करता है। इस आसन को आपको कम से कम 2 मिनट तक करना है। इसके अभ्यास से आपको जल्द असर दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- बेबी प्लान कर रही हैं तो रूटीन में शामिल करें एक्सपर्ट की बताई ये चीजें, जल्दी मिलेगी गुड न्यूज
उपविष्ठ कोणासन- Upavistha Konasana
जिन महिलाओं को पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या रहती है, उनके लिए ये आसन काफी फायदेमंद होंगे। क्योंकि इसके नियमित अभ्यास से हार्मोन संतुलित होते हैं। साथ ही, इससे फर्टिलिटी भी इम्प्रूव होती है। इसके नियमित अभ्यास से यूट्रस हेल्थ को फायदा होता है। इसे आपको करीब 2 मिनट तक करना चाहिए।
मलासन- Malasana
मलासन करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। यह फर्टिलिटी इम्प्रूव करने में मदद करती है। यह मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। इसके नियमित अभ्यास से निगेटिव इमोशन भी बाहर आते हैं। पीएमएस से जुड़ी समस्याओं में भी यह योगासन फायदेमंद होता है।
सुप्त बद्ध कोणासन- Supta Baddha Konasana
सुप्त बद्ध कोणासन करने से फर्टिलिटी इम्प्रूव होती है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाकर कंसीव करना आसान बनाता है। एक बार में आपको कम से कम 3 मिनट तक इस आसन का अभ्यास करना है।
इसे भी पढ़ें- सुबह उठने के बाद बेड पर लेटे-लेटे ही करें ये 4 एक्सरसाइज, दिनभर रहेंगे एनर्जी और जोश से भरे
इन बातों का रखें ध्यान
- जल्दी कंसीव करने के लिए आपको वेट मेंटेन करना जरूरी है। क्योंकि ज्यादा वजन के कारण फर्टिलेशन में परेशानी हो सकती है।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इसके साथ ही, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन से भरपूर चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।
- रेड मीट, अनानास और पपीते का सेवन नहीं करें। क्योंकि ये चीजें प्रेग्नेंसी में बाधा बन सकती हैं।
- कैफीन कंट्रोल करें और शराब व धूम्रपान का सेवन न करें।
अगर आपको लंबे समय से फर्टिलिटी इशुज हो रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही ये सभी आसन करें। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
[ad_2]
Source link